{"_id":"66b7c0713c6a40141c02e104","slug":"secretary-burps-government-wheat-worth-rs-6487-lakh-case-registered-amethi-news-c-96-1-lu11005-123624-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: 64.87 लाख का सरकारी गेहूं डकार गया सचिव, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: 64.87 लाख का सरकारी गेहूं डकार गया सचिव, मुकदमा दर्ज
Sun, 11 Aug 2024 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 11 Aug 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। किसानों से गेहूं खरीदने के बाद एक सोसाइटी के सचिव ने करीब 64 लाख 87 हजार 752 रुपये का गेहूं डकार गया। उसने गेहूं न सरकारी गोदाम में जमा किया और न ही खरीद से जुड़े दस्तावेज ही दिए। गेहूं व दस्तावेज गायब करने के बाद खुद सोसाइटी सचिव रफूचक्कर हो गया है। टीम की जांच पड़ताल के बाद जब मामला सामने आया तो विभागीय जिम्मेदारों ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। जामो पुलिस ने संबंधित समिति की सचिव के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जामो इलाके के सिरखिरी में बीपैक्स समिति ने साल 2024-25 के लिए गेहूं क्रय केंद्र खोला था। इस समिति का अपना अस्थायी गोदाम जर्जर था। इस लिए समिति ने अपना गोदाम समिति के अध्यक्ष अजय सिंह के चौहान सदन के एक कमरे में बना रखा था। जिसकी क्षमता 200 क्विंटल थी।
समिति सचिव कुलदीप सिंह ने 51 किसानों का करीब 3628.50 क्विंटल गेहूं खरीदा था। इसमें से केंद्र प्रभारी ने महज 1099.92 क्विंटल गेहूं ही भारतीय खाद्य निगम के डिपो में भेजा था। शेष गेहूं नहीं भेजा। जब इसके बारे में जांच हुई मामला चौकाने वाला निकला। तीन जुलाई को पीसीएफ के जिला प्रबंधक ने टीम के साथ इस समिति का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
इस दौरान केंद्र प्रभारी कुलदीप सिंह वहां नहीं मिले। इस दौरान समिति अध्यक्ष अजय सिंह ने निरीक्षण कराया। इस दौरान वहां शेष गेहूं नहीं मिला। इसके बाद जब कुलदीप सिंह से जवाब तलब किया गया तो उन्होंने बताया कि पांच ट्रक गेहूं भारतीय खाद्य निगम के डिपो पर भेजी गया। इसकी ऑन लाइन स्वीकृत नहीं होने पर पोर्टल पर प्रदर्शित नहीं हो रहा है। इस बात पर विभागीय जिम्मेदारों को शंका हुई तो समिति बना कर जांच की गई।
2528.58 क्विंटल गेहूं का नहीं मिला दस्तावेज
26 जुलाई को टीम ने सत्यापन किया को गोदाम पर न गेहूं मिला और न खरीद से जुड़े कोई दस्तावेज मिले। इस लिहाज से पाया गया कि केंद्र प्रभारी कुलदीप सिंह ने 2528.58 क्विंटल गेहूं और इससे जुड़े दस्तावेजों का गबन कर दिया। आरोप है कि केंद्र प्रभारी करीब 64 लाख 87 हजार 752 रुपये का गेहूं हजम कर गया है। इस मामले को लेकर सहायक आयुक्त व सह निबंधक सहकारिता मित्रसेन वर्मा ने शुक्रवार को जामो थाने में संबंधित केंद्र प्रभारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
सिरखिरी सोसाइटी केंद्र प्रभारी ने 64 लाख से अधिक का खरीदा गया गेहूं गायब कर दिया है। गेहूं उसने गोदाम नहीं पहुंचाया। बताया कि जहां गेहूं रखा था, वह समिति के अध्यक्ष का गोदाम था। जांच में गेहूं नहीं मिलने पर सचिव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोपी केंद्र प्रभारी गायब है।
सोसाइटी द्वारा गेहूं खरीद के बाद भारतीय खाद्य निगम के डिपो में नहीं भेजा गया। जांच में गेहूं गोदाम में नहीं मिला। जिससे मुकदमा दर्ज कराया गया है।
सुशील कुमार, जिला प्रबंधक, पीसीएफ अमेठी