{"_id":"65760ae500135a99df002c34","slug":"second-marriage-without-divorce-case-registered-amethi-news-c-96-1-ame1002-10219-2023-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बिना तलाक की दूसरी शादी, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बिना तलाक की दूसरी शादी, केस दर्ज
Mon, 11 Dec 2023 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 11 Dec 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जामो थाने में दहेज के लिए पहली पत्नी को छोड़ने और बिना तलाक दिए दूसरी शादी करने का मामला सामने आया है। रविवार को विवाहिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
जामो थाने के अलीपुर निवासी हरिराम गुप्ता की पुत्री गुड़िया उर्फ शकुंतला का विवाह थाने के हरिकरनपुर गांव निवासी पिंटू के साथ नौ मई 2023 को हुआ था। आरोप है कि विवाह के बाद से ही विवाहिता को ससुरालीजन दहेज में कार के लिए परेशान करने लगे। पांच दिन बाद उसे घर छोड़ कर जाने के लिए बात कहने लगे। आरोप है कि ससुराली जनों ने उसके सारे आभूषण रख लिए। सात जुलाई को पिता के साथ मायके भेज दिया। दहेज की डिमांड पूरी होने पर विदाई कराने की बात कही।
पति पिंटू ने मुंशीगंज थाने के एक गांव निवासी महिला से दूसरी शादी कर ली। पति के दूसरे शादी करने की जानकारी के बाद पीड़िता ने थाने पर पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। एसएचओ विवेक सिंह ने पीड़िता गुडिया की तहरीर पर पति समेत छह लोगों पर केस दर्ज किया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस टीम को गांव भेजा गया है।