फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Seats full in trains, difficulty in commuting during Eid

Amethi News: ट्रेनों में सीटें फुल, ईद में आने जाने की राह में मुश्किल

Wed, 10 Apr 2024 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 10 Apr 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
Seats full in trains, difficulty in commuting during Eid
अमेठी सिटी। ईद पर त्योहार मनाने के लिए घर आने-जाने वाले लोगों को ट्रेन में सीट न मिलने पर सफर में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ट्रेनों में बुकिंग फुल चुकी है। पद्मावत और काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस में वेटिंग 200 पार पहुंच गई है। वापसी में भी सीट नहीं मिल पाने पर राह मुश्किल होगी। रातभर तत्काल कोटे से कन्फर्म टिकट की चाह में स्टेशन पर लाइन लगाने वाले अधिकांश यात्री को निराश होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ईद के चांद का दीदार होने के बाद 10 या 11 अप्रैल को ईद मनाई जाएगी। अन्य जिलों में व्यापार या अन्य काम करने वाले लोग ईद पर अपने घर त्योहार मनाएंगे। ट्रेनों में इन दिनों घर लौटने के लिए सीट आरक्षित कराने वाले लोगों को राहत नहीं मिल सकेगी। गौरीगंज से गुजरने वाली कांशी विश्वनाथ, पद्मावत एक्सप्रेस, पंजाब मेल, जनता एक्सप्रेस, उद्योग नगरी, प्रतापगढ़-भोपाल एक्सप्रेस सहित अधिकतर ट्रेनों में इन दिनों काफी लंबी वेटिंग चल रही है। जिन लोगों ने पहले ही आरक्षण करा लिया था, उनका सफर आसान रहेगा। अगले एक माह तक इन ट्रेनों में सीट खाली नहीं दिखाई दे रही है। तत्काल कोटे से टिकट लेने के लिए रात भर स्टेशन लाइन लगाने के बाद भी अधिकांश यात्रियों को निराश होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ईद पर घर लौटने वाले लोगों को ऐसे में सीट पाने के लिए परेशान होना पड़ेगा या फिर जनरल कोच में धक्के खाने पड़ेंगे। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि ईद पर अधिकतर लोग अपने घर जाते हैं। ऐसे में ट्रेनों में कुछ लोगों ने ट्रेनों में रिजर्वेशन करा लिया है, जिसकी वजह से वेटिंग लिस्ट काफी लंबी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed