फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Seats are full in major trains passing through Amethi

Amethi News: अमेठी से गुजरने वाली प्रमुख ट्रेनों में सीटें फुल

Mon, 05 May 2025 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 05 May 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Seats are full in major trains passing through Amethi
अमेठी। मई-जून की गर्मी की छुट्टियों में जहां लोग परिवार संग घूमने की योजना बना रहे हैं, वहीं ट्रेनों की स्थिति उनके अरमानों पर पानी फेर रही है। अमेठी से होकर गुजरने वाली प्रमुख ट्रेनों में सीटें पूरी तरह फुल हो चुकी हैं और वेटिंग लिस्ट तेजी से बढ़ रही है।
विज्ञापन



छुट्टियां भले ही अगले महीने शुरू हों, लेकिन ट्रेनों में आरक्षण कराने के लिए अभी से भारी भीड़ आरक्षण केंद्रों पर उमड़ रही है। अमेठी रेलवे स्टेशन का नजारा किसी त्योहार की तैयारियों जैसा हो गया है, जहां हर यात्री की जुबां पर सिर्फ एक ही सवाल है कि टिकट मिलेगा या नहीं। जम्मू, देहरादून और दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में मई-जून के लिए सीटें पहले ही फूल हो चुकी हैं। वाराणसी-देहरादून एक्सप्रेस, अर्चना एक्सप्रेस, पद्मावत, काशी विश्वनाथ और नीलांचल एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है।
विज्ञापन



हालत ये है कि कुछ ट्रेनों में तो वेटिंग टिकट भी उपलब्ध नहीं है, खासकर स्लीपर और एसी कोचों में। रविवार को स्टेशन पहुंचे अंकेश तिवारी ने बताया कि परिवार के साथ मई के आखिरी सप्ताह में जम्मू जाने का प्लान था, लेकिन टिकट न मिलने से अब योजना रद्द करनी पड़ी। मिश्रौली निवासी आदित्य उपाध्याय भी निराश नजर आए। उन्होंने कहा कि हरिद्वार जाने की तैयारी थी, लेकिन लंबी वेटिंग के चलते यात्रा टालनी पड़ी। ट्रेन में सफर करने की उम्मीद लेकर टिकट काउंटर पर पहुंच रहे यात्रियों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। इस परेशानी से जूझते लोग अब रेलवे प्रशासन से गर्मियों के सीजन में अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनों के संचालन की मांग कर रहे हैं, ताकि छुट्टियों की खुशियों पर ब्रेक न लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed