फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   SDM Musafirkhana narrowly escapes car fire

Amethi News: गाड़ी में आग लगने से बाल-बाल बचे एसडीएम मुसाफिरखाना

Fri, 19 Apr 2024 03:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 19 Apr 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
SDM Musafirkhana narrowly escapes car fire
मुसाफिरखाना (अमेठी)। जिला मुख्यालय पर मीटिंग में आ रहे एसडीएम मुसाफिरखाना की गाड़ी में अचानक आग लग गई। ड्राइवर ने समय रहते गाड़ी को रोक दिया। जिससे एसडीएम सहित अन्य कर्मचारी बाल-बाल बच गए। एसडीएम अभिनव कनौजिया बृहस्पतिवार की दोपहर बाद गौरीगंज मीटिंग में भाग लेने जा रहे थे। एसडीएम का वाहन दोपहर करीब साढ़े तीन बजे बहोरखा के पास पहुंचा था, तभी इंजन से धुआं निकलने लगा। चालक ने गाड़ी रोक कर बोनट उठाया तो इंजन में आग लग चुकी थी।
विज्ञापन

धुआं निकलते देखकर वाहन में सवार सभी लोग उतर गए। कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने फायर ब्रिगेड की टीम के साथ पुलिस कर्मियों को मौके पर भेजा। फायर कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर आग को बुझाया। एसडीएम सहित सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं। घटना के बाद एसडीएम वैकल्पिक व्यवस्था से मीटिंग के लिए रवाना हुए। वाहन में बोनट व इंजन जलने के साथ स्टेयरिंग जाम हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed