फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Scorpio overturns after hitting bike, married woman dies

Amethi News: बाइक को टक्कर मार पलटी स्कार्पियो, विवाहिता की मौत

Fri, 18 Oct 2024 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 18 Oct 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Scorpio overturns after hitting bike, married woman dies
जायस (अमेठी)। थाना क्षेत्र में टांडा-बांदा हाईवे पर मोजमगंज पुल के पास बृहस्पतिवार देर शाम तेज रफ्तार स्कार्पियो बाइक में पीछे से टक्कर मारकर अनियंत्रित होकर पुल के नीचे पलट गई। हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई और उसके दो मासूम बच्चे व पति घायल हो गए। हादसे में स्कार्पियो सवार दंपती भी जख्मी हो गया। बाइक सवार घायलों को फुरसतगंज सीएचसी भेजा गया है।
विज्ञापन



जायस थाना क्षेत्र के पूरे उदवत मजरे सरांय महेशा गांव निवासी आदित्य सोनकर अपनी पत्नी सपना (36), 10 साल के बेटे आदि व चार साल की बेटी सुनेना के साथ बाइक से जा रहे थे। जब यह मोजमगंज पुल के निकट रात करीब आठ बजे पहुंचे, तभी पीछे से आई एक बिना नंबर की स्कार्पियो ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद स्कार्पियो पुल के नीचे पलट गई। पुलिस के मुताबिक इस हादसे में सपना की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पति व दोनों मासूम बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी फुरसतगंज ले जाया गया है।
विज्ञापन


साथ ही स्कार्पियो सवार बिहार के पटना निवासी देवेश सिंह व उनकी पत्नी गार्गी श्रीवास्तव घायल हो गईं। बताते हैं कि गार्गी जायस स्थित राजीव गांधी पेट्रोलियम संस्थान में सहायक प्राध्यापिका हैं। इन लोगों को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया है। हादसे के बाद कुछ देर हाईवे पर यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को सामान्य कर लिया। इंस्पेक्टर रवि कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर घायलों को अस्पताल भेजा गया है। हाईवे पर यातायात बहाल करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed