फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Scorpio filled with slogans overturned, nine injured

बरातियों से भरी स्कॉर्पियो पलटी, नौ घायल

Fri, 20 Nov 2020 10:11 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 10:11 PM IST
विज्ञापन
Scorpio filled with slogans overturned, nine injured
अमेठी। संग्रामपुर थाने के बरईपुर मिश्रौली गांव से सांगीपुर गई बारात में शामिल में होकर लोट रही बारातियों से भरी स्कॉर्पियो बृहस्पतिवार रात अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में स्कॉर्पियो सवार दो मासूम समेत नौ लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे डायल 112 के पुलिस कर्मियों ने सभी घायलों को सीएचसी संग्रामपुर पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद सात की हालत गंभीर देख उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

संग्रामपुर थाने के बरईपुर मिश्रौली गांव निवासी भारत मौर्य के पुत्र शिव कुमार की बारात में शामिल होने स्कॉर्पियो से महिलाओं का एक समूह सांगीपुर थाने के नऊआनर मजरे बेनीमाधव गांव गया था। वैवाहिक कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सभी रात करीब एक बजे वापस घर लौटते समय संग्रामपुर थाना क्षेत्र के बढ़ईपुर गांव के पास स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन

दुर्घटना में स्कॉर्पियो में सवार अर्जन मौर्य की पुत्री अंजलि (10), रामजियावन की पुत्री उषा मौर्या (24), शत्रुघ्न की पुत्री आंचल (19), दशरथ की पुत्री रितिका (आठ), पवन कुमार की पुत्री खुशी (आठ), बढ़ईपुर निवासी लक्ष्मण की पुत्री पूनम (18) तथा भुल्लन की पुत्री लक्ष्मी (16), अनूप मौर्य व अरुण मौर्य घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डायल 112 के पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे सभी घायलों को एबुंलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर पहुंचाया। चिकित्सकों ने सात की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया जबकि मामूली रुप से घायल अनूप व अरुण को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया जिन्हें शुक्रवार को घर जाने की अनुमति दे दी।

सात महिलाओं के घायल होने की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह ने बताया कि दुर्घटना की सूचना पर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया था। अभी मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। यदि तहरीर मिलती है तो केस दर्ज वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed