{"_id":"6a36e41b8a2497c9d001e2fa","slug":"scorched-by-intense-sunlight-and-hot-winds-amethi-news-c-96-1-ame1008-168743-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: तेज धूप व गर्म हवा ने झुलसाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: तेज धूप व गर्म हवा ने झुलसाया
Sun, 21 Jun 2026 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 21 Jun 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले में भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। पिछले दो दिनों से अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा रहा है। शनिवार को सुबह से तेज धूप और दिनभर चली गर्म हवा ने लोगों को झुलसा दिया। दोपहर के समय प्रमुख मार्गों और बाजारों में सामान्य दिनों की तुलना में कम चहल-पहल दिखाई दी।
सुबह हल्के बादल नजर आए, लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिली। दिनभर धूप और बादलों की आवाजाही जारी रही। उमस बढ़ने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई। पशु-पक्षी भी तपिश से बेहाल नजर आए। वहीं खेतों में धान की नर्सरी तैयार कर रहे किसानों की चिंता बढ़ गई है। सिंचाई का दबाव बढ़ने से किसानों को अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ रही है।
कृषि वैज्ञानिक डॉ. लाल पंकज सिंह ने धान की नर्सरी में रात के समय सिंचाई करने की सलाह दी है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि मानसूनी गतिविधियां अभी कमजोर हैं। इसी कारण तापमान बढ़ रहा है। फिलहाल मौसम में बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं।
विज्ञापन
बाजारशुकुल में शनिवार दोपहर बारिश के बाद वातावरण में नमी बढ़ने से उमस का असर तेज हो गया। कुछ देर राहत के बाद निकली धूप ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी।