{"_id":"64c4087a244cfb33d4062de8","slug":"school-headmaster-suspended-for-thrashing-students-amethi-news-c-96-1-ame1002-2510-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: स्कूल में छात्रों की पिटाई करने वाला प्रधानाध्यापक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: स्कूल में छात्रों की पिटाई करने वाला प्रधानाध्यापक निलंबित
Fri, 28 Jul 2023 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 28 Jul 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। स्कूल में छात्रों की पिटाई के मामले में इंचार्ज प्रधानाध्यापक पर लगे आरोप प्रथम दृष्टया सही मिले। इस पर बीएसए ने उन्हें निलंबित कर दिया है। गौरीगंज के खंड शिक्षाधिकारी को जांच अधिकारी नामित कर आरोप पत्र जारी कर जांच पूरी करते हुए 15 दिन में रिपोर्ट देने को कहा है।
सिंहपुर ब्लॉक के कंपोजिट स्कूल पन्हौना में कार्यरत इंचार्ज प्रधानाध्यापक अभिनव भारती पर छात्रों की पिटाई का आरोप लगा था। अभिभावक की शिकायत के बाद बीएसए संजय कुमार तिवारी मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का भरोसा देते हुए अभिभावकों को शांत कराया। बीईओ सिंहपुर में अपनी जांच रिपोर्ट बीएसए को भेजी।
रिपोर्ट में इंचार्ज प्रधानाध्यापक पर पंजीकृत छात्रों की पिटाई करने, सहकर्मियों से अच्छा व्यवहार न करने, स्कूल में शिक्षक गरिमा के विरूद्ध फर्श पर सोने, किचन में जाकर रोटी जेब में रखने, हाउस होल्ड सर्वे समेत अन्य जिम्मेदारी के कार्य नहीं करना व शैक्षिक गतिविधियों को प्रभावित करते हुए अभिभावकों में भय उत्पन्न कराने की कोशिश करने समेत कई आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन
रिपोर्ट मिलने के बाद बीएसए ने इंचार्ज प्रधानाध्यापक को निलंबित करते हुए सिंहपुर बीईओ कार्यालय से संबद्ध कर दिया। बीईओ गौरीगंज अर्जुन सिंह भदौरिया को पूरे प्रकरण में आरोप पत्र जारी कर जांच करते हुए रिपोर्ट 15 दिन में देने को कहा है। रिपोर्ट मिलने के बाद इंचार्ज प्रधानाध्यापक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
19 शिक्षकों का वेतन रोका
गौरीगंज(अमेठी)। प्रेरणा पोर्टल पर अलग-अलग तिथियों में हुई परिषदीय स्कूल के निरीक्षण में 19 शिक्षक अनुपस्थित मिले है। रिपोर्ट मिलने के बाद बीएसए संजय कुमार तिवारी ने विभाकर तिवारी, यज्ञेश कुमार, धीरेंद्र कुमार, रेखा सिंह, अंसार अहमद, सुदामा देवी, रेखा कश्यप, मुरलीधर, सृष्टि सिंह, आशा देवी, विनोद कुमार मिश्र, अजय कुमार सिंह, आशा पांडेय, वंदना सिंह, स्वाति मिश्र, साधना मिश्र, अश्वनी भारती, स्नेहलता सिंह व स्वामीनाथ का अनुपस्थित तिथि का वेतन बाधित कर दिया। वेतन बाधित करने के बाद सभी को नोटिस जारी कर समुचित जवाब देने को कहा है। जवाब से संतुष्ट नहीं होने तथा भविष्य में बिना सूचना अनुपस्थित मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।