फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   school cooks participate in competition

शहर में आयोजित हुई रसोइया पाक कला प्रतियोगिता

Thu, 30 Dec 2021 01:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
school cooks participate in competition
गौरीगंज (अमेठी)। मध्यान्ह् भोजन योजना में सुधार के लिए शासन के निर्देश पर बुधवार को बेसिक शिक्षा विभाग ने पाककला प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में 30 प्रतिभागियों ने निर्धारित मेन्यू के अनुसार भोजन पकाया। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल ने निर्धारित बिंदु पर विजेता तीन प्रतिभागियों का चयन करते हुए पुरस्कार तो प्रतियोगिता में शामिल अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के निर्देश पर परिषदीय स्कूलों में संचालित मध्यान्ह् भोजन योजना को बेहतर बनाने के लिए बुधवार को बेसिक शिक्षा विभाग ने रसोइयों के बीच पाक-कला प्रतियोगिता आयोजित की। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली 30 रसोइयों को लाटरी सिस्टम से मौके पर मेन्यू निर्धारित कर सामान मुहैया करवाते हुए भोजन पकवाया गया। भोजन निर्माण के दौरान निर्धारित बिंदु पर प्रतिभागियों के भोजन निर्माण साफ-सफाई व स्वाद के अनुसार मूल्यांकन किया गया।
विज्ञापन

मूल्यांकन के बाद निर्णायक मंडल ने कंपोजिट स्कूल शारदन की रसोइया अनीता देवी को प्रथम स्थान, प्राथमिक स्कूल देवीपाटन द्वितीय की रसोइया ऊषा को दूसरा स्थान और प्राथमिक स्कूल दुलापुर कला की रसोइया विमला को तीसरे स्थान का विजेता प्रतिभागी घोषित किया। प्रतियोगिता परिणाम की घोषणा के बाद विभाग ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय विजेता को निर्धारित नगद राशि के साथ सभी प्रतिभागियों को पांच सौ रुपये का सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर बीएसए डॉ. अरविंद कुमार पाठक, खाद्य सुरक्षा अधिकारी रोशन सिंह, प्रवक्ता डॉ. रूबी सिंह, व एएओ आशुतोष मिश्र के साथ जिला समन्वयक एमडीएम अरुण कुमार त्रिपाठी समेत सभी विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed