फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Scholarships transferred to accounts through DBT

Amethi News: डीबीटी से खातों में भेजी गई छात्रवृत्ति

Sat, 27 Sep 2025 09:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 27 Sep 2025 09:05 PM IST
विज्ञापन
Scholarships transferred to accounts through DBT
अमेठी सिटी। छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम के प्रथम चरण में शुक्रवार को 10,755 छात्र-छात्राओं को लाभ मिला है। इनमें अनुसूचित जाति के 2550, सामान्य वर्ग के 1883, अन्य पिछड़ा वर्ग के 5609 और अल्पसंख्यक वर्ग के 713 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। छात्रवृत्ति की धनराशि सीधे डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खातों में भेजी गई। साथ ही सांकेतिक रूप से 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन




जिले के 247 विद्यालयों में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिनमें कक्षा 9-10 के 148 और कक्षा 11-12 के 99 विद्यालय शामिल रहे। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गौरीगंज और रानंजय इंटर कॉलेज गौरीगंज में डीआईओएस डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी की उपस्थिति में छात्रवृत्ति प्रमाणपत्र बांटे गए। इसी तरह राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अमेठी और शिव प्रताप इंटर कॉलेज में जिला समाज कल्याण अधिकारी और पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed