फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Scholarship will be available only on 75 percent attendance

Amethi News: 75 प्रतिशत हाजिरी पर ही मिलेगी छात्रवृत्ति

Mon, 09 Sep 2024 02:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 09 Sep 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
Scholarship will be available only on 75 percent attendance
अमेठी सिटी। मेडिकल, इंजीनियरिंग व अन्य कोर्स में पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति या शुल्क प्रतिपूर्ति प्राप्त करना मुश्किल हो गया है। अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की ओर से सिर्फ उन्हीं विद्यार्थियों को शुल्क प्रतिपूर्ति मिलेगी, जिन्होंने शैक्षिक संस्थान में 75 प्रतिशत की हाजिरी पूरी की हो। इसकी जांच के लिए शैक्षिक संस्थानों में आधार आधारित विशेष बायोमीट्रिक मशीन लगाई गई है। इसके माध्यम से उपस्थिति की नियमित जांच की जा रही है।
विज्ञापन

डिग्री कॉलेजों में पढ़ाई के नाम पर कुछ छात्र प्रवेश लेने के बाद घर बैठकर परीक्षा पास कर रहे थे। ऐसे छात्रों की जांच के लिए आधार आधारित बायोमीट्रिक मशीन लगाई गई है। इसकी जिम्मेदारी आईटी विभाग की ओर से श्रीट्रॉन इंडिया लिमिटेड को दी गई है। हाजिरी का लेखा जोखा सरकार को मिल रहा है। अब 75 प्रतिशत से कम उपस्थिति वालों को छात्रवृत्ति का लाभ नहीं मिल सकेगा।
विज्ञापन


ग्रुप वन के शैक्षिक संस्थान
जिले में ग्रुप वन के पांच शैक्षिक संस्थानों में विशेष बायोमीट्रिक मशीन लगाई गई है। मुख्य रूप से फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट फुरसतगंज, राजीव गांधी पेट्रोलियम संस्थान जायस, राजर्षि रणंजय फार्मेसी संस्थान मुंशीगंज, राजर्षि रणंजय प्रबंधन संस्थान, बीएमएस फार्मेसी कॉलेज शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed