{"_id":"685aed4711cb5d8b7602f860","slug":"sarme-road-will-be-improved-with-224-crores-amethi-news-c-96-1-ame1002-143170-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: 2.24 करोड़ से चकाचक होगा सरमे मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: 2.24 करोड़ से चकाचक होगा सरमे मार्ग
Tue, 24 Jun 2025 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 24 Jun 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जामों क्षेत्र के सरमे मार्ग की वर्षों पुरानी बदहाली अब जल्द खत्म होने वाली है। शासन ने मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए 2.24 करोड़ रुपये की स्वीकृति दे दी है। निर्माण कार्य की निविदा प्रकाशित हो चुकी है और निर्माण प्रक्रिया की तैयारी अंतिम चरण में है। यह मार्ग अब नए सिरे से चकाचक कराया जाएगा। इससे लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।
यह संपर्क मार्ग भोए बाजार से शुरू होकर मठिया सरमे, भगत का पुरवा, धनेपुर, पटखा चौराहा, बीरीपुर, केशवपुर रेसी सहित कई गांवों को जोड़ते हुए मुसाफिरखाना मार्ग से मिलता है। लंबे समय से मार्ग जर्जर स्थिति में है। सड़क पर गड्ढों की भरमार होने के कारण राहगीरों, स्कूली बच्चों और मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। साथ ही आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो जा रहे हैं।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की लगातार मांग के बाद गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह ने लोक निर्माण विभाग से कार्रवाई की मांग की थी। विभाग ने सर्वे कराकर मार्ग की दशा का आकलन किया और चौड़ीकरण के साथ सुदृढ़ीकरण का प्रस्ताव तैयार किया। शासन से स्वीकृति मिलने के साथ ही काम जल्द शुरू होने की उम्मीद है। इस मार्ग के सुधरने से करीब डेढ़ लाख लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
काम का होगा पांच साल तक अनुरक्षण
लोक निर्माण प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता शैलेंद्र कुमार ने बताया कि ठेकेदार के चयन की प्रक्रिया चल रही है। कार्य मानक के अनुसार अवर अभियंता की निगरानी में तय समय सीमा के भीतर पूरा किया जाएगा। इसके साथ ही अगले पांच वर्षों तक मार्ग के अनुरक्षण की जिम्मेदारी भी तय की गई है।