फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Sanitizing village panchayats too

शहर के साथ ग्राम पंचायतें की जाएगी सैनिटाइज

Thu, 02 Apr 2020 08:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
Sanitizing village panchayats too
गौरीगंज (अमेठी)। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए गौरीगंज विधायक ने पूरे विधानसभा क्षेत्र को सैनिटाइज करने की योजना बनाई है। इसके लिए अग्निशमन टैंक व छोटी मशीन से जिला मुख्यालय को सैनिटाइज करने की शुरुआत हुई। विधायक ने लोगों को लॉकडाउन नियमों का पालन करने की अपील करते हुए मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

लॉकडाउन की अवधि में कोरोना वायरस संक्रमण से आम जनमानस को सुरक्षित करने के लिए गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह ने मास्क, सैनिटाइजर व भोजन वितरण के बाद बुधवार से पूरे विधानसभा क्षेत्र को सैनिटाइज कराने का काम शुरू किया है। बुधवार को अपने गांव मऊ को सैनिटाइज कराने के बाद गुरुवार को जिला मुख्यालय स्थित हनुमान मंदिर से सैनिटाइजेशन कार्यक्रम की शुरूआत हुई।
विज्ञापन

अग्निशमन विभाग के टैंकर के साथ करीब 50 मानव चालित छोटी छिड़काव मशीन के माध्यम से शहर की सभी गलियों, मकान के बाहरी हिस्से के साथ सार्वजनिक स्थानों पर दवा का छिड़काव हुआ। विधायक ने बताया कि दवा का छिड़काव लगातार जारी रहेगा। विधानसभा क्षेत्र के सभी गांव, गलियों के साथ सार्वजनिक स्थानों को सैनिटाइज कर लोगों को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दवा छिड़काव के दौरान साथ चल रहे विधायक ने लोगों से लॉकडाउन नियमों का पालन करने की अपील करते हुए किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर सूचित करने की बात कहते हुए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed