{"_id":"68f92212e98b3a526a014a62","slug":"sanitation-worker-returning-from-party-dies-under-suspicious-circumstances-amethi-news-c-96-1-ame1002-150762-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पार्टी से लौट रहे सफाईकर्मी की संदिग्ध दशा में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पार्टी से लौट रहे सफाईकर्मी की संदिग्ध दशा में मौत
Wed, 22 Oct 2025 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 22 Oct 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
शाहगढ़। मुंशीगंज के पूरे निधान मिश्र सेवई हेमगढ़ निवासी सफाईकर्मी शिवम (21) का शव मंगलवार सुबह मुसाफिरखाना–गौरीगंज मार्ग पर गांव के मोड़ के पास पानी से भरे गड्ढे में मिला। वह अपनी नई बाइक से गौरीगंज में दोस्तों के साथ पार्टी करने गए थे। परिजन हत्या कर शव को फेंके जाने की आशंका जता रहे हैं। वहीं, पुलिस इसे हादसा बता मामले की जांच कर रही है।
महेश के मुताबिक उनका चचेरा भाई शिवम जिला अस्पताल में सफाईकर्मी था। धनतेरस पर उसने नई बाइक खरीदी थी। सोमवार को शिवम दोस्तों आकाश और सत्यम के साथ पार्टी करने के लिए गौरीगंज जाने की बात कहकर घर से निकला था।
देर रात पिता पुत्तन लाल ने फोन किया तो शिवम ने कहा कि वह बाइक चला रहा है और जल्द घर पहुंच जाएगा। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। रात में शिवम घर नहीं लौटा तो परिजन उसकी तलाश करने में जुट गए।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह पता चला कि मुसाफिरखाना–गौरीगंज मार्ग पर एक युवक का शव पानी भरे गड्ढे में पड़ा है। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान शिवम के रूप में की। परिवार के लोगों का आरोप है कि शिवम की हत्या कर शव गड्ढे में फेंका गया है। मुसाफिरखाना के इंस्पेक्टर विवेक सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला सड़क हादसे का प्रतीत हो रहा है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी। उन्होंने बताया कि फिलहाल इस मामले में अब मृतक के परिजनों की तरफ से कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है।