{"_id":"66c9167f620d834a0e03c214","slug":"sanitation-worker-accused-of-contracting-in-irrigation-department-suspended-amethi-news-c-96-1-gon1004-124274-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: सिंचाई विभाग में ठेकेदारी करने का आरोपी सफाई कर्मी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: सिंचाई विभाग में ठेकेदारी करने का आरोपी सफाई कर्मी निलंबित
Sat, 24 Aug 2024 04:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 24 Aug 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। पंचायतीराज विभाग में सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात व्यक्ति पर प्रयागराज में सिंचाई विभाग की ठेकेदारी करने का आरोप है। आरोपी सफाई कर्मचारी को दो बार नोटिस देकर जांच कराई गई। इसके बाद अब निलंबन की कार्रवाई की गई है।
अमेठी तहसील के ग्राम पंचायत रामदेयपुर में तैनात सफाई कर्मचारी शैलेंद्र पांडेय के बारे में शिकायत है कि सफाई का कार्य करने के बजाय सिंचाई विभाग में ठेकेदारी कर रहे हैं। पंचायतीराज विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि जल संसाधन विभाग उत्तर प्रदेश, सिंचाई कॉलोनी, गोविंदपुर प्रयागराज से निर्गत परमिट के सादृश्य ठेकेदारी का कार्य करने का आरोप है।
सबसे पहले तीन जुलाई को नोटिस देकर स्पष्टीकरण देने के लिए कहा गया। जांच में पाया गया कि सफाई कर्मचारी की तैनाती क्षेत्र में पर्याप्त सफाई व्यवस्था नहीं है। इसके बाद 16 जुलाई को उन्हें दूसरा नोटिस दिया गया। जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज कुमार त्यागी ने बताया कि उनकी ओर से दिया गया जवाब संतोषजनक नहीं था। निलंबन की कार्रवाई करते हुए सफाई कर्मचारी को विकास खंड जामो से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन
सफाई कार्य से गैरहाजिर कर्मचारी निलंबित
जिला मुख्यालय के अन्नीबैजल ग्राम पंचायत में तैनात सफाई कर्मचारी सियाराम प्रजापति पर कार्य से गायब रहने का आरोप है। पंचायतीराज विभाग की ओर से नोटिस दिया गया। आरोप है कि स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं होने से उन्हें कार्य से निलंबित कर दिया गया है। एडीओ पंचायत बहादुरपुर को जांच अधिकारी नामित किया गया है। निलंबन की अवधि में वह बहादुरपुर विकास खंड से संबद्ध रहेंगे।