{"_id":"67ddb323824bc267c70534a4","slug":"sangrampurs-team-became-champion-in-the-competition-amethi-news-c-96-1-ame1002-136907-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: प्रतियोगिता में संग्रामपुर की टीम बनी चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: प्रतियोगिता में संग्रामपुर की टीम बनी चैंपियन
Sat, 22 Mar 2025 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 22 Mar 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
अमेठी स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर स्डेयिम में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता टीम को पुरस्क
अमेठी सिटी। टीचर प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच शुक्रवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में खेला गया। मैच में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला व सीडीओ सूरज पटेल ने खिलाड़ी शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया।
फाइनल मैच में टॉस जीतकर संग्रामपुर टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। संग्रामपुर की तरफ से अनिल यादव ने 33, अभिषेक पटेल ने 27 और अमन ने 16 रन बनाए। सिंहपुर की तरफ से शकीरा ने दो विकेट लिए। जवाब में उतरी सिंहपुर टीम की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए विपिन कुमार ने 42 और देवेंद्र पटेल ने 24 रन बनाए। आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर सिंहपुर के खिलाड़ियों ने मैच स्थायी कर दिया, जिसके बाद सुपर ओवर खेला गया।
सुपर ओवर में सिंहपुर टीम ने नौ रन बनाए। संग्रामपुर टीम को जीत के लिए 10 रन चाहिए थे। संग्रामपुर टीम भी अंतिम ओवर में खेलते हुए नौ रन ही बना सकी। अंत में रन रेट और इंटरनेशनल नियमों के आधार पर सुपर ओवर में ज्यादा विकेट शेष रहने के कारण संग्रामपुर को विजयी घोषित किया गया। इस मौके पर भाजपा नेता विष्णु मिश्र, विजय किशोर तिवारी, ओम प्रकाश, विवेक शुक्ला, धीरेंद्र सिंह, प्रमोद तिवारी, अमन चौरसिया, डीबी सिंह, संतोष तिवारी, सत्येंद्र तिवारी व दिलीप शुक्ला आदि मौजूद रहे।