{"_id":"6771a177664d7a8fd9034817","slug":"sangrampur-singhpur-and-shahgarh-won-the-matches-amethi-news-c-96-1-ame1002-132191-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: संग्रामपुर, सिंहपुर और शाहगढ़ ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: संग्रामपुर, सिंहपुर और शाहगढ़ ने जीते मैच
Mon, 30 Dec 2024 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 30 Dec 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में आयोजित अमेठी टीचर प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन छह टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में संग्रामपुर, सिंहपुर और शाहगढ़ टीम ने जीत दर्ज की।
पहला मैच संग्रामपुर और मुसाफिरखाना टीम के बीच खेला गया। मुसाफिरखाना की टीम ने टॉस जीत करके पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। संग्रामपुर टीम के कप्तान रमेश सिंह, अमन और प्रभात सिंह के 16-16 रन के योगदान से टीम ने 87 रन बनाए। जवाब में मुसाफिरखाना के बल्लेबाज हरिशंकर ने 28 रन व सुभाष ने 10 रन की पारी खेली, लेकिन उसके बाद खिलाड़ी लड़खड़ा गए। अंतिम ओवर में संग्रामपुर ने आठ रन से मैच जीत लिया।
दूसरा मैच सिंहपुर और अमेठी के बीच खेला गया। सिंहपुर टीम ने टॉस जीत कर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। अमेठी टीम ने सरफराज के 34 और मुकेश के 24 रन की बदौलत 98 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में धीरेंद्र के शानदार 44 रन और विपिन के 19 रन की बदौलत सिंहपुर ने छह विकेट से मैच जीत लिया।
विज्ञापन
तीसरा मैच भादर व शाहगढ़ के बीच खेला गया। भादर ने टॉस जीत करके पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। भादर की शुरुआत धीमी रही। भादर की तरफ से सौरभ सिंह ने 14 और अनिल यादव ने सर्वाधिक नौ रन बनाए। भादर ने कुल 56 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में उतरी शाहगढ़ टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन बाद में जितेंद्र उपाध्याय के 24 और सतीश के 21 रन की बदौलत शाहगढ़ ने सात विकेट से मैच जीत लिया। इस मौके पर प्रमोद तिवारी, अमन चौरसिया, अभिषेक, नवनीत, योगेंद्र, जितेंद्र, राजेश सिंह, राघवेंद्र, नागेंद्र सिंह, हरिबख्श सिंह, विवेक त्रिपाठी, अनिल यादव, सत्य प्रकाश, महेंद्र सिंह, सत्य प्रकाश शुक्ला व राकेश तिवारी आदि मौजूद रहे।