{"_id":"67cb4ec9eb1d5671770eb302","slug":"sangh-office-building-will-be-constructed-in-gauriganj-amethi-news-c-96-1-ame1008-136123-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: गौरीगंज में बनेगा संघ कार्यालय का भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: गौरीगंज में बनेगा संघ कार्यालय का भवन
Sat, 08 Mar 2025 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 08 Mar 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिला मुख्यालय गौरीगंज में करीब साढ़े पांच बिस्वा जमीन पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का नया कार्यालय भवन केशव धाम बनेगा। शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन हुआ। भवन का निर्माण भाजपा नेताओं और संघ कार्यकर्ताओं की ओर से एकत्रित चंदे से किया जाएगा।
जिले में संघ कार्यालय का जल्द ही अपना भवन होगा। अभी तक संघ कार्यालय अमेठी कस्बे में किराये के भवन में संचालित हो रहा है। संघ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नए भवन निर्माण को संगठन के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। कहा कि यह कार्यालय संघ की गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा।
संघ कार्यकर्ताओं ने बताया कि कार्यालय का निर्माण कार्य शीघ्र ही शुरू होगा।
इस मौके पर प्रांत प्रचारक रमेश चंद्र, जिला सरसंघ चालक रणजीत, राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजय सिंह, विधायक राकेश प्रताप सिंह, विधायक सुरेश पासी, एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, सुल्तानपुर भाजपा विधायक विनोद सिंह, भूमिदाता अविनाश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र, चंद्रमौलि सिंह, पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश मटियारी, ओम प्रकाश आदि मौजूद रहे।