फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Sangam Special train delayed by three hours, passengers had to wait

Amethi News: संगम स्पेशल तीन घंटे लेट, यात्रियों को करना पड़ा इंतजार

Thu, 09 Oct 2025 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 09 Oct 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Sangam Special train delayed by three hours, passengers had to wait
अमेठी सिटी। लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल मार्ग पर ट्रेनों की लेटलतीफी का सिलसिला लगातार जारी है। बुधवार को लखनऊ-प्रयागराज संगम स्पेशल ट्रेन तीन घंटे देरी से गौरीगंज स्टेशन पहुंची। देर से पहुंचने के कारण यात्रियों को भारी असुविधा उठाना पड़ी। इसके साथ ही पुरी से आनंद विहार जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस और देहरादून से वाराणसी जाने वाली जनता एक्सप्रेस भी निर्धारित समय से काफी विलंब से आईं।
विज्ञापन

लखनऊ से रवाना होकर कई स्टेशनों पर रुकने वाली संगम स्पेशल ट्रेन से जिले के फुरसतगंज, जायस, बनी, गौरीगंज, तालाखजुरी, अमेठी, मिसरौली और सहजीपुर हॉल्ट के यात्रियों को बड़ी राहत रहती है। कम किराया और सीधी यात्रा की सुविधा मिलने के कारण यह ट्रेन ग्रामीण यात्रियों के लिए सुविधाजनक मानी जाती है। सड़क मार्ग से प्रयागराज की सीधी बस सेवा न होने से अधिकतर लोग इसी ट्रेन पर निर्भर रहते हैं। बुधवार को यह ट्रेन सुबह 9:13 बजे के बजाय दोपहर 12:07 बजे गौरीगंज पहुंची।
विज्ञापन

फाफामऊ जाने वाले अनिल ने बताया कि वापसी भी इसी ट्रेन से करनी थी, लेकिन अब लेट हो जाने के कारण यह मुश्किल लग रहा है। गंगादीन ने कहा कि प्रयागराज से मुंबई के लिए उनकी दूसरी ट्रेन है, लेकिन संगम स्पेशल की देरी से अब मुंबई के लिए ट्रेन छूटने की चिंता बढ़ गई है। भूपियामऊ की यात्रा पर आए रविकांत ने कहा कि दूसरी कोई ट्रेन न होने से उन्हें प्लेटफॉर्म पर ही ट्रेन आने का इंतजार करना पड़ रहा है। नीलांचल एक्सप्रेस दो घंटे और जनता एक्सप्रेस लगभग एक घंटे की देरी से गौरीगंज स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

तकनीकी कारणों से हुई देरी
स्टेशन अधीक्षक प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि कुछ तकनीकी कारणों से ट्रेनों का संचालन विलंबित हुआ है। यात्रियों को समय-समय पर इसकी जानकारी दी जाती रही ताकि उन्हें ज्यादा परेशानी न उठानी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed