{"_id":"6228f43081e88754283f0adf","slug":"sample-papers-issued-for-up-board-exams-amethi-news-lko621097194","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा तैयारियों को जारी हुआ सैंपल पेपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा तैयारियों को जारी हुआ सैंपल पेपर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। पिछले दो साल से कोरोना संक्रमण के कारण नियमित कक्षाएं संचालित नहीं हो पाई थीं तो बोर्ड परीक्षा भी प्रभावित हुई। इस वर्ष बोर्ड परीक्षा की समय सारिणी जारी करने के साथ ही सचिव ने परीक्षा पाठ्यक्रम में कटौती कर परीक्षार्थियों को राहत दी है। परीक्षा पाठ्यक्रम को 30 प्रतिशत कम करते हुए 70 प्रतिशत पाठ्यक्रम के आधार पर सैंपल पेपर भी जारी कर दिया गया है।
कोविड संक्रमण से मार्च 2020 से प्रभावित शिक्षण कार्य शैक्षिक सत्र 2021-22 में भी पूरी तरह पटरी पर नहीं आ सका। कुछ समय के लिए स्कूल खुले तो शिक्षकों ने कोर्स पूरा करने की कोशिश की, लेकिन अधिकांश कोर्स ऑनलाइन विधि से हुआ। जिसका सीधा असर विद्यार्थियों की पढ़ाई पर पड़ा था। फरवरी की शुरूआत में विद्यालयों को खोला गया, लेकिन पर्याप्त समय नहीं मिलने के कारण शिक्षण कार्य नहीं हो सका।
इस स्थिति को देखते हुए यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों के पाठ्यक्रम को कम कर दिया। अब जो प्रश्नपत्र आएंगे व 70 फीसदी कोर्स के आधार पर आएंगे। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कोर्स निर्धारित करके पाठ्यक्रम भी उपलब्ध करा दिया है। जिससे परीक्षार्थियों की परीक्षा संबंधी तैयारियों में किसी प्रकार की दिक्कत न हो।
विज्ञापन
घटे हुए पाठ्यक्रम के आधार पर ही सैंपल पेपर जारी किए गए हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कोरोना संक्रमण के चलते 30 प्रतिशत पाठ्यक्रम कम किया है। सभी विषयों में जो कठिन टॉपिक थे, उनके भी कुछ हिस्से कम किए हैं। ताकि छात्रों को बोर्ड परीक्षा में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेे।
परीक्षा प्रभारी राकेश कश्यप ने बताया कि सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से बोर्ड परीक्षा समय सारिणी जारी की है। जारी समय सारिणी के अनुसार जिले के 81 परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल के 13,333 बालक व 11,430 बालिका समेत 24,763 परीक्षार्थी तो इंटरमीडिएट के 9729 बालक व 9792 बालिका समेत 19,521 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। हाईस्कूल व इंटर की बोर्ड परीक्षा 24 मार्च से 12 अप्रैल तक होगी। हाईस्कूल की परीक्षा 12 तो इंटर की परीक्षा 15 दिन में पूरी होगी।
डीआईओएस उदय प्रकाश मिश्र ने बताया कि सचिव की ओर से परीक्षा पाठ्यक्रम में कटौती की जानकारी स्कूल के प्रधानाचार्य व शिक्षकों को दी गई है। शिक्षकों को सैंपल पेपर के आधार पर परीक्षार्थियों की तैयारी करने के साथ ही उनकी शैक्षिक समस्याओं का समाधान करने का निर्देश दिया गया है। बताया कि बोर्ड की परीक्षा में हाईस्कूल व इंटर का 70 फीसदी पाठ्यक्रम में होगी। बोर्ड की वेबसाइट पर सैंपल पेपर के साथ कोर्स की जानकारी दी गई है।