फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Samman Nidhi taken away in special camp Drawbacks

Amethi News: विशेष कैंप में दूर की गईं सम्मान निधि की कमियां

Tue, 23 May 2023 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 23 May 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Samman Nidhi taken away in special camp
Drawbacks
कार्यालय में अफसर किसानों की समस्याएं सुनते
गौरीगंज (अमेठी)। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना आवेदन की कमियां दूर कर किसानों को लाभान्वित करने के लिए इन दिनों विशेष शिविर आयोजित किया जा रहा है। मंगलवार को 66 ग्राम पंचायतों में आयोजित कैंप में योजना के तहत आवेदन कराने के साथ ही कमियों को दूर करते हुए आवश्यक डाटा पोर्टल पर मौके पर ही अपलोड किए गए।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की ओर से किसानों को आर्थिक परेशानी से बचाने के लिए तीन किश्तों में दो-दो हजार रुपये उनके खाते में अंतरित किया जाता है। योजना के तहत मामूली कमियां व ई-केवाईसी तथा पीएफएमएम पोर्टल पर बैंक खाता सत्यापित नहीं होने से किसान योजना से वंचित हो रहे हैं। ऐसे में पात्र शत प्रतिशत किसानों को योजना से पात्र किसानों को लाभान्वित करने के लिए इन दिनों जारी रोस्टर के अनुसार गांवों में विशेष कैंप लगाया जा रहा है। शिविर में कृषि विभाग, राजस्व विभाग, ग्राम पंचायत सचिव, इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक कर्मचारी, जनसेवा केंद्र कर्मचारियों की मौजूदगी में प्रधानमंत्री किसान लाभार्थी संतृप्तीकरण कैंप आयोजित हुआ।
विज्ञापन

कैंप में राजस्व कर्मियों ने किसानों ने भू-लेख का सत्यापन किया तो डाक घर कर्मियों ने आधार प्रमाणीकरण युक्त किसानों का बैंक खाता खोला। कैंप में कृषि व जन सेवा केंद्र कर्मियों ने आवेदन करने के साथ ई-केवाईसी, आधार प्रमाणीकरण व ओपेन सोर्स आवेदन में रही कमियों को दूर किया। जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडेय ने बताया कि कैंप में 410 किसानों की ई-केवाईसी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


288 किसानों के भू-लेख का डाटा पोर्टल पर अपलोड किया गया। 213 किसानों की आधार सीडिंग की कई तो 321 किसानों का योजना के तहत आवेदन किया गया। वहीं, ओपेन सोर्स से आवेदन करने वाले 185 किसानों के डाटा का सत्यापन कर आवेदन अग्रसारित किया गया। बताया कि कैंप के दौरान योजना आवेदन व पात्रता नियमों में कमी से वंचित किसानों को कमियां दूर कर लाभान्वित कराने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed