फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   samajwadi party is in favour of terrorists

आतंकवादियों की पोषक है समाजवादी पार्टी : योगी

Thu, 24 Feb 2022 12:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 12:41 AM IST
विज्ञापन
samajwadi party is in favour of terrorists
तिलोई/सिंहपुर/इन्हौना (अमेठी)। तिलोई में बुधवार को हुई जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समजावादी पार्टी को निशाने पर रखा। सपा को आतंकवादियों, माफियाओं व भ्रष्टाचारियों का पोषक बताया। कहा अब तो यह स्थिति हो गई है कि सपा मुखिया को अपनी पार्टी का नाम दंगावादी पार्टी या आतंकवादी पार्टी रख लेना चाहिए। सीएम ने सपा के अलावा बसपा व कांग्रेस पर भी करारे प्रहार किए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि अहमदाबाद में हुए बम विस्फोट मामले में जिन 38 लोगों को मृत्युदंड की सजा व 11 लोगों को आजीवन कारावास हुआ है। उसमें से नौ आतंकियों का संबंध उत्तर प्रदेश से है। इनमें से सात आतंकवादी आजमगढ़ के हैं। एक आतंकी का पिता समाजवादी पार्टी का नेता है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि मैंने रायबरेली की सभा में उनसे सवाल किया था कि समाजवादी पार्टी का आतंकवादियों से क्या संबंध है। सपा मुखिया ने कोई जवाब नहीं दिया, जवाब क्या देंगे। जवाब उनके पास है ही नहीं।
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस पार्टी व अन्य राजनैतिक दलों ने जाति विशेष को वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया। यही उनके विकास में बाधक बना। मलिक मोहम्मद जायसी का लिखा एक दोहा पढ़ते हुए अल्पसंख्यकों को संदेश दिया कि राजनैतिक दलों ने अब तक सिर्फ उन्हें वोट बैंक समझा है। 2014 में केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर देश के विकास में मूलभूत परिवर्तन शुरू हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

2017 में जब आप लोगों ने तिलोई से मयंकेश्वर शरण सिंह को भाजपा का विधायक बनाया और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो प्रदेश का चहुंमुखी विकास शुरू हुआ। विधायक के प्रयासों से क्षेत्र को मेडिकल कालेज की सौगात मिली। अमेठी के लोगों की वर्षों की तमन्ना पूरी हुई। अब अमेठी का युवा अपने ही जनपद के मेडिकल कालेज से एमबीबीएस की डिग्री हासिल कर डॉक्टर बनेगा।
सीएम ने समाजवादी पार्टी व अन्य दलों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि किसी के पास विकास का विजन नहीं है। महिलाओं, किसानों व युवाओं के लिए कोई योजना नहीं है। सपा, बसपा व कांग्रेस ने सिर्फ जातिवाद की राजनीति करके समाज के ताने बाने के साथ खिलवाड़ किया है। आपने 2014 में मोदी को व 2017 में भाजपा को आशीर्वाद दिया तो यह सब बदल गया। विकास गांव की तरफ उन्मुख हुआ। महिला, नौजवान, किसान सभी खुशहाल हुए। 2017 में 86 लाख किसानों का एक लाख रुपये तक का कर्ज माफ किया गया। अवैध बूचड़ खाने बंद कर दिए गए।
राम मंदिर निर्माण का जिक्र करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी देश की संस्कृति व मंदिरों पर हमला करने वाले आतंकियों पर मेहरबान थी। उनके ऊपर चल रहे मुकदमों को वापस लेने का निर्णय लिया था। परंतु माननीय न्यायालय की सजगता से उनकी यह मंशा पूर्ण नहीं हुई। 2017 से बिजली नहीं मिलती थी। ईद और मोहर्रम पर बिजली मिलती थी। होली व दीपावली में बिजली नहीं मिलती थी।
समाजवादी पार्टी की सरकार में केवल कब्रिस्तान का निर्माण कराया गया। कहा कि डबल इंजन की सरकार का ही प्रभाव है कि प्रत्येक व्यक्ति को महीने में राशन की डबल डोज मिल रही है। सपा सरकार में सपा के गुर्गे स्वयं राशन खा जाते थे और बहन जी का हाथी तो पूरे प्रदेश का राशन एक साथ खा जाता था। उज्ज्वला योजना का जिक्र करते हुए योगी ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर होली और दीपावली में सबको एक एक सिलेंडर मुफ्त मिलेगा। साठ साल से अधिक की माता-बहनों को परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। किसानों के ट्यूबवेल के बिजली बिल शून्य होंगे।

पहले दुष्प्रचार, फिर लगवा ली वैक्सीन
योगी ने कहा कि जब दुनिया में बड़ी संख्या में लोग कोरोना महामारी से पीड़ित थे, तब भारत के अंदर मोदी के नेतृत्व में कोरोना से संबंधित उपकरणों का तेजी से निर्माण किया गया। जांच व वैक्सीन की व्यवस्था की गई। बड़े-बड़े देश भारत की तरफ आशा भरी नजरों से टकटकी लगाए देख रहे थे। तभी अपने देश में कुछ लोग वैक्सीन को लेकर दुष्प्रचार कर रहे थे। हालांकि बाद में उन्होंने पहले वैक्सीन लगवा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed