फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   samadhan diwas

सीडीओ ने 14 अफसरों के वेतन आहरण पर लगाई रोक

Sun, 19 Dec 2021 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
samadhan diwas
गौरीगंज (अमेठी)। संपूर्ण समाधान दिवस से अनुपस्थित रहना शनिवार को 14 अफसरों को भारी पड़ा। मामला संज्ञान में आने के बाद सीडीओ ने सभी का वेतन बाधित करते हुए तीन दिन में समुचित जवाब देने का निर्देश दिया है। सीडीओ ने जवाब से संतुष्ट नहीं होने तथा भविष्य में बिना अवकाश अनुपस्थित रहने की दशा में विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। संपूर्ण समाधान दिवस से बिना अवकाश स्वीकृत सीएचसी अधीक्षक जामो व शाहगढ़, सहायक अभियंता सिंचाई खंड 49 व खंड दो, एडीओ पंचायत गौरीगंज व जामो, एडीओ कृषि तथा एडीओ सहकारी समितियां गौरीगंज, जामो व शाहगढ़ और सहायक वन रक्षक अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस से अनुपस्थित रहने की जानकारी मिलने के बाद सीडीओ नाराज हो गईं। सीडीओ ने अनुपस्थित सभी कर्मियों का एक दिन का वेतन बाधित करते हुए नोटिस जारी कर तीन दिन में लिखित जवाब देने को कहा है। जवाब से संतुष्ट नहीं होने की दशा में विभागीय कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ ने सभी विभागाध्यक्षों को दिवस में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करते हुए पोर्टल पर अपलोड करने को कहा। सीडीओ ने भविष्य में बिना सूचना संपूर्ण समाधान दिवस या कार्यालय से अनुपस्थित रहने की दशा में कार्रवाई की चेतावनी दी है। सीडीओ की इस कार्रवाई से अधिकारियों व कर्मियों मेेें हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed