फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Salman Khan welcomed back home after winning bronze medal

Amethi News: कांस्य पदक जीतकर घर लौटे सलमान खान का स्वागत

Thu, 01 Oct 2026 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 01 Oct 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Salman Khan welcomed back home after winning bronze medal
फुरसतगंज में कांस्य पदक जीतकर घर लौटे सलमान खान को माला पहनाकर स्वागत करते लोग। स्रोत: स्थानीय
फुरसतगंज। जापान के नागोया में आयोजित एशियन गेम्स-2026 की नौकायन प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने वाले सलमान खान बुधवार को गृह जनपद पहुंचे। जिले की सीमा में प्रवेश करते ही युवाओं, ग्रामीणों और परिजनों ने जगह-जगह फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। सलमान के पहुंचने की खबर मिलते ही क्षेत्र में खुशी का माहौल रहा।
विज्ञापन



खैरहना निवासी पंकज सिंह समेत सलमान खान के परिचित और परिजन उनके स्वागत के लिए लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे। वहां से वाहनों का काफिला सलमान खान के साथ अमेठी के लिए रवाना हुआ। रास्ते में कई स्थानों पर युवाओं और स्थानीय लोगों ने काफिला रोककर सलमान को बधाई दी। मोहम्मद फारूक और अन्य लोगों ने फूल-माला पहनाकर सलमान का स्वागत किया और मिठाई खिलाई।
विज्ञापन


इसके बाद सलमान खान तेंदुआ ग्राम पंचायत के पूरे दूंदी गांव स्थित ननिहाल पहुंचे। नाना अमीन और नानी किताबुन निशा ने माथा चूमकर उन्हें आशीर्वाद दिया। इस दौरान परिवार के लोग भावुक हो गए। कुछ देर रुकने के बाद सलमान अपने गांव पूरे धिंगई मजरे खैरहना के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed