{"_id":"605cd8848ebc3ee63965ea31","slug":"salary-stopped-amethi-news-lko5714149187","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी 13 बीईओ का मार्च माह का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी 13 बीईओ का मार्च माह का वेतन रोका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। परिषदीय स्कूलों को अवस्थापना सुविधा से लैस करने के लिए संचालित कायाकल्प योजना में लापरवाही बरतना जिले के सभी 13 बीईओ को भारी पड़ा। समीक्षा में 50 प्रतिशत काम अधूरे मिलने से नाराज सीडीओ के निर्देश पर बीएसए ने सभी के मार्च माह के वेतन पर रोक लगाते हुए अवशेष कार्य पूरा कराकर जवाब देने को कहा है।
शासन के निर्देश पर ग्राम पंचायतों को आवंटित धनराशि से प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूल के भवनों की मरम्मत कर उन्हें अवस्थापना सुविधा से लैस किया जा रहा है। इस कार्यक्रम को कायाकल्प नाम दिया गया है। ग्राम प्रधानों का कार्यकाल पूरा होने के बाद सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर ने ब्लॉकवार बैठक कर प्रधानाध्यापक, बीईओ व पंचायत सचिवों को अभियान संचालित कर प्रस्तावित सभी कार्य पूरा करने का निर्देश दिया था। निर्देशों के बावजूद कार्य में लगातार लापरवाही की शिकायत पर गुरुवार को कायाकल्प योजना की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान पता चला कि लगातार निर्देशों के बावजूद सिर्फ 50 प्रतिशत कार्य पूरा हो सका है। कायाकल्प योजना के क्रियान्वयन में बीईओ की ओर बरती जा रही लापरवाही से नाराज सीडीओ ने बीएसए विनोद कुमार मिश्र को पत्र जारी कर बीईओ के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया। सीडीओ का निर्देश मिलने के बाद बीएसए ने सभी बीईओ के मार्च माह के वेतन पर रोक लगाते हुए शेष कार्य पूरा कराने तथा जवाब देने का निर्देश दिया है।