फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   salary stop of 12 panchayat secratary

लापरवाही पर 12 पंचायत सचिव का वेतन रोका

Tue, 11 Feb 2020 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
salary stop of 12 panchayat secratary
गौरीगंज (अमेठी)। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना में लापरवाही बरतना दो ब्लॉक के 12 पंचायत सचिव व बीडीओ को भारी पड़ा। परियोजना निदेशक ने ब्लॉक में योजना की समीक्षा की तो आवास योजना में लक्ष्य के सापेक्ष मानव दिवस सृजित नहीं करने तथा आवास पूर्ण नहीं होने का मामला प्रकाश में आया।
विज्ञापन

योजना में बरती जा रही लापरवाही से नाराज पीडी ने पंचायत सचिवों का वेतन बाधित करने के साथ ही बीडीओ को चेतावनी पत्र जारी किया है। केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से संचालित आवास योजना के साथ मानव दिवस सृजन में लापरवाही बरतना जामो व शाहगढ़ ब्लॉक में कार्यरत 12 पंचायत सचिव व बीडीओ को भारी पड़ा।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर परियोजना निदेशक ने दोनों ब्लॉक मुख्यालय पर योजना की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान जामो विकासखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना में 37 व मुख्यमंत्री आवास योजना में मात्र छह दिन मानव सृजित हुआ मिला तो बड़ी संख्या में किस्त आवंटित होने के बाद आवास अपूर्ण मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह शाहगढ़ ब्लॉक में प्रधानमंत्री आवास योजना में 69 दिवस व सीएम योजना में 31 मानव दिवस सृजित होने के साथ ही पीएम आवास के 43 व मुख्यमंत्री आवास योजना के 22 आवास अपूर्ण मिले। आवास योजना में बरती जा रही लापरवाही से नाराज परियोजना निदेशक आशुतोष दुबे ने खराब प्रगति वाले 12 पंचायत सचिव का वेतन अग्रिम आदेश तक बाधित करते हुए बीडीओ शाहगढ़ व जामो को चेतावनी पत्र जारी किया है।

पत्र में तीन दिन में आवास योजना में अपेक्षित प्रगति के साथ लक्ष्य के अनुसार मानव दिवस सृजन व आवास पूर्ण कराते हुए जवाब देेने का निर्देश दिया गया है। परियोजना निदेशक ने जवाब से संतुष्ट नहीं होने तथा योजना में प्रगति नहीं होने पर अन्य विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed