फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Saints demanded ban on entry of non-Sanatanists in Maha Kumbh 2025 Mouni Maharaj also supported it

महाकुंभ 2025: संतों की मांग, गैर सनातनियों के आने पर लगे रोक; मौनी महाराज बोले- सरकार पूरी तरह लगाए प्रतिबंध

Tue, 05 Nov 2024 11:06 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 05 Nov 2024 11:06 AM IST
सार

हिंदू पीठाधीश्वर ने महाकुंभ में गैर सनातनियों के आने पर रोक लगाने की मांग की है। कहा कि जो हमारे देवी-देवताओं, मठ-मंदिरों को नहीं मानता उसे प्रयागराज आने का कोई अधिकार नहीं है। 

विज्ञापन
Saints demanded ban on entry of non-Sanatanists in Maha Kumbh 2025 Mouni Maharaj also supported it
सगरा पीठाधीश्वर मौनी महाराज - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के अमेठी से सगरा पीठाधीश्वर ने महाकुंभ में गैर सनातनियों के आने पर रोक लगाने की मांग की है। वह समय-समय पर हिंदुओं और धर्म के प्रति आवाज उठाते रहते हैं। उन्होंने एक बार फिर अपना बयान जारी किया है। संतों के बयान के समर्थन में मौनी महाराज ने वीडियो जारी करके महाकुंभ से पहले गैर सनातनियों को लेकर मांग उठाई है। मौनी महाराज ने कहा कि गैर सनातनियों का महाकुंभ में प्रवेश पूरी तरीके से प्रतिबंधित किया जाए। 

विज्ञापन


गौरीगंज के बाबूगंज सगरा पीठाधीश्वर मौनी महाराज समय-समय पर धर्म को लेकर आवाज उठाते रहते हैं। ऐसे में उन्होंने एक बार फिर वीडियो जारी कर महाकुंभ 2025 से पहले प्रयागराज में गैर सनातनियों का प्रवेश प्रतिबंधित किए जाने की मांग की है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- जरा ध्यान दें: कम होता है ऑक्सीजन स्तर, पर मजबूरी है मास्क पहनना; पढ़ें आखिर डॉक्टर क्यों दे रहे ऐसी सलाह?

विज्ञापन
विज्ञापन

गैर सनातनियों का प्रवेश लगे रोक

उन्होंने कहा कि महाकुंभ में गैर सनातनियों का प्रवेश पूरी तरीके से प्रतिबंधित हो। गैर सनातनी लोग जिस तरीके से धर्म के प्रति अपशब्द प्रयोग करते हैं और धर्म के खिलाफ बोलते हैं ऐसे में गैर सनातनियों का प्रवेश भी पूरी तरीके से प्रतिबंधित होना चाहिए।

यह भी पढ़ेंः- UP News: डीजीपी की नियुक्ति के निर्णय पर अखिलेश ने कसा तंज, बोले- दिल्ली से अपने हाथ में लगाम लेने की कोशिश

... ऐसे लोगों को प्रयागराज आने की आवश्यकता नहीं

हिंदू पीठाधीश्वर मौनी महाराज ने कहा कि महाकुंभ 2025 लगने जा रहा है। ऐसे में गैर सनातनियों के ना आने का हम समर्थन करते हैं।इसके साथ ही अखाड़ा परिषद का जो बयान है उसका भी हम समर्थन करते। उन्होंने कहा कि जब गैर सनातनी भारत को नहीं मानते गंगा को नहीं मानते मेरे देवी-देवताओं को नहीं मानते, धर्म को नहीं मानते और मेरे मठ मंदिरों में रहकर अपशिष्ट पदार्थ का प्रयोग करते हैं, तो ऐसे लोगों को प्रयागराज आने की कोई आवश्यकता नहीं। 

यह भी पढ़ेंः- छठ पर्व: यूपी, बिहार वालों के लिए खुशखबरी, 243 स्पेशल ट्रेनों में खाली हैं सीटें; देखें ट्रेन नंबर व रूट चार्ट
 

उन्होंने कहा कि जब मक्का सिर्फ मुसलमान का है तो प्रयागराज हम सनातनियों का है वहां सिर्फ सनातनियों को ही इजाजत मिलनी चाहिए।सनातनियों को ही दुकान मिलनी चाहिए।सरकार को इसकी व्यवस्था करनी चाहिए कि वहां का हर व्यक्ति सनातनी हो हिंदू हो वह मां गंगा को माने राम को माने और सनातन धर्म को माने और मां गंगा में डुबकी लगाई यही हमारी मांग है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed