{"_id":"6a777e564d4a4b49520b4aba","slug":"sahar-tops-in-essay-writing-brijesh-excels-in-speech-amethi-news-c-96-1-ame1002-172866-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: निबंध में सहर, भाषण में बृजेश अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: निबंध में सहर, भाषण में बृजेश अव्वल
Sun, 09 Aug 2026 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 09 Aug 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
जीजीआईसी सग्रामपुर में आयोजित प्रतियोगिता में शामिल बच्चे। स्रोत: स्कूल
अमेठी सिटी। विद्यार्थियों की शैक्षिक क्षमता के साथ सामान्य ज्ञान और अभिव्यक्ति कौशल को बढ़ाने के लिए राजकीय इंटर कॉलेज इन्हौंना में शनिवार को निबंध, क्विज और भाषण प्रतियोगिताएं हुईं। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साह से प्रतिभाग किया।
निबंध लेखन प्रतियोगिता में सहर ने प्रथम, सबनूर ने द्वितीय और निशा गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। क्विज प्रतियोगिता में अंकिता प्रथम, वर्तिका द्वितीय और रेशमा तृतीय स्थान पर रहीं। भाषण प्रतियोगिता में बृजेश चौरसिया ने पहला, दीपिका तिवारी ने दूसरा और मो. सारीम ने तीसरा स्थान हासिल किया।
प्रधानाचार्य अजय शुक्ला ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी और शैक्षिक गतिविधियों में नियमित भागीदारी के लिए प्रेरित किया। बताया कि मिशन प्रबोधन के तहत विद्यार्थियों की रचनात्मकता, सामान्य ज्ञान और अभिव्यक्ति क्षमता को परखने के लिए प्रतियोगिताएं कराई गईं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि क्विज जैसी गतिविधियां विद्यार्थियों के सामान्य ज्ञान को मजबूत करने में सहायक हैं, जबकि निबंध और भाषण से भाषा व प्रस्तुतीकरण कौशल विकसित होता है। विजेता विद्यार्थियों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पुरस्कार दिए जाएंगे।