फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   sadbhav Mandap to be built in Kapuripur, Jagdishpur

जगदीशपुर के कपूरीपुर में बनेगा सद्भाव मंडप

Sun, 02 Jan 2022 09:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 09:00 PM IST
विज्ञापन
sadbhav Mandap to be built in Kapuripur, Jagdishpur
गौरीगंज। अल्पसंख्यक समुदाय की सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार ने जगदीशपुर के कपूरीपुर गांव में सद्भाव मंडप बनाने को स्वीकृति दे दी है। शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने प्रधानमंत्री जनविकास कार्यक्रम के तहत निशुल्क भूमि चिह्नित कर ली है। सद्भाव मंडप के निर्माण पर 2.34 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री जनविकास कार्यक्रम के तहत जगदीशपुर के कपूरीपुर गांव में सद्भाव मंडप का निर्माण होगा। सद्भाव मंडप का निर्माण हो सके इसके लिए पिछले दिनों जिला पंचायत के प्रस्ताव में योजना को शामिल किया गया था। प्रस्ताव में शामिल होने के बाद डीएम अरुण कुमार ने सद्भाव मंडप (कम्यूनिटी हॉल/मल्टीपरपज हॉल) के लिए दो से पांच एकड़ निशुल्क भूमि चिह्नित करने का निर्देश मुसाफिरखाना तहसील प्रशासन को दिया था।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर तहसील प्रशासन ने जगदीशपुर के कपूरीपुर गांव में सद्भाव मंडप निर्माण के लिए भूमि चिह्नित कर विभाग के नाम आवंटित कर दी। भूमि का आवंटन होने के बाद अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने प्रधानमंत्री जनविकास कार्यक्रम के तहत 2.34 करोड़ रुपये के अनुमानित आगणन का प्रस्ताव तैयार कर शासन को प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति के लिए भेजा है। शासन से प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद अल्पसंख्यक विभाग कार्यदायी संस्था नामित कर सद्भाव मंडप निर्माण पूरा कर जिला पंचायत को हस्तांतरित कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत करेगा रख-रखाव
सद्भाव मंडप तैयार होने के बाद जिला पंचायत को रख-रखाव एवं उस पर आने वाले खर्चों का वहन निजी श्रोतों से करना होगा। भवन बुकिंग की स्थिति में मिलने वाला किराया भी जिला पंचायत को मिलेगा। सद्भाव मंडप निर्माण व संचालन के बाद स्थानीय लोगों को सामाजिक व व्यक्तिगत आयोजन के साथ जिला प्रशासन को सरकारी कार्यक्रम आयोजित करने में सहूलियत होगी।
निर्माण का यह है उद्देश्य
अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के वक्फ निरीक्षक आरके सिंह ने बताया कि कम्यूनिटी हॉल/मल्टीपरपज हॉल (सद्भाव मंडप) भवन का निर्माण सामाजिक-आर्थिक शैक्षणिकी एवं कौशल विकास के लिए प्रशिक्षण के साथ ही खेल-कूद प्रतियोगिता के लिए स्थान मुहैया कराना है। इसके अतिरिक्त सामाजिक उत्सव, प्रीतिभोज व वैवाहिक कार्यक्रम हेतु परिसर स्थानीय लोगों को न्यूनतम किराए पर सुलभ होगा। सरकारी विभाग भी जन कल्याणकारी योजना के लिए भवन का निशुल्क प्रयोग कर सकेगा।

परिसर में होंगी यह सुविधाएं
प्रभारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नरेंद्र पांडेय ने बताया कि सद्भाव मंडप परिसर में शैक्षणिक, सांस्कृतिक, आर्थिक एवं सामाजिक गतिविधियों के साथ ही एकल/सामूहिक वैवाहिक आयोजन के लिए दस कमरे, पार्किंग एरिया, कौशल/दक्षता विकास प्रशिक्षण कक्ष, बालक/बालिकाओं के खेल-कूद प्रतियोगिता के लिए अलग-अलग कक्ष व मैदान, इनडोर गेम्स के लिए हॉल, प्रत्येक भाग में प्रसाधन कक्ष, किचन व स्टोर रूम, पेय जल सुविधा, रख-रखाव कार्यालय व चौकीदार कक्ष का निर्माण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed