{"_id":"61815a3aafee9d746c37b642","slug":"rs-50-crore-business-done-on-dhanteras-festival-amethi-news-lko6028885133","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस पर्व पर 50 करोड़ रुपये का हुआ कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस पर्व पर 50 करोड़ रुपये का हुआ कारोबार
विज्ञापन
31 : अमेठी : धनतेरस पर्व पर सामानों की खरीददारी करते लोग। -संवाद
- फोटो : AMETHI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। धनतेरस पर्व पर बाजारों में जमकर धन की वर्षा हुई। जिले की सभी बाजारें पर्व पर गुलजार रहीं तो काफी दिनों बाद बाजारों में भीड़ उमड़ी। ग्राहकों ने वाहन, आभूषण, बर्तन व मोबाइल समेत अन्य सामानों की जमकर खरीदारी की। पर्व पर जिले में करीब 50 करोड़ रुपये का व्यवसाय हुआ। काफी दिनों बाद दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ पहुंची और अच्छा कारोबार हुआ तो दुकानदार भी खुश नजर आए। बाजारों में उमड़ी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन सक्रिय रहा तो कई बाजारों में लोग पूरे दिन जाम में फंसे रहे।
हिंदू समुदाय के प्रमुख पर्वों में शामिल धनतेरस पर्व जिले में मंगलवार को हर्षोल्लास से मनाया गया। पर्व पर धनवंतरि के अलावा महालक्ष्मी व कुबेर की पूजा करने के साथ बाजारों में भीड़ उमड़ी। पर्व पर जिला मुख्यालय समेत जिले की सभी बाजारें गुलजार रहीं तो लोग भी काफी दिनों बाद खरीदारी करने घर से बेखौफ हो कर बाहर निकले। पर्व पर वाहनों से बिक्री बढ़ी तो अन्य दुकानों पर पर भी ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ी।
ग्राहकों का रुझान इस बार आभूषण के साथ बर्तनों की तरफ ज्यादा दिखा। लोगों ने अपने-अपने बजट के अनुसार खरीदारी की। पर्व पर आभूषण, वाहन, मोबाइल, बर्तन व कपड़ों की खरीदारी ज्यादा दिखी। मिठाई की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ जुटी। लोगों को गिफ्ट देने के लिए ड्राई फ्रूट्स व मिठाई के साथ ही अन्य सामानों की खरीदारी ग्राहक करते दिखे।
विज्ञापन
व्यापारियों का कहना था कि पिछले वर्ष कोविड संक्रमण से व्यवसाय प्रभावित हो गया था लेकिन इस बार पर्व पर काफी रौनक रही। अनुमान के अनुसार जिले में पर्व पर 50 करोड़ रुपये का व्यवसाय हुआ है। बाजारों में भीड़ देख पुलिस प्रशासन भी सक्रिय हो कर निगरानी करने में जुटा रहा।
पर्व में उमड़ी भीड़ से कस्बों में पूरे दिन जाम की समस्या भी लगातार बनी रही। फिलहाल जिले की सभी बाजारों में देर शाम तक ग्राहकों की भीड़ बनी रही तो दुकानदार भी सामानों की बिक्री करने में जुटे रहे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जगह-जगह पुलिस सतर्क दिखाई पड़ी। शहर की सड़कों पर पुलिस पिकेट भ्रमणशील रही।
जमकर हुई खरीदारी
गौरीगंज। धनतेरस पर्व को लेकर दुकानदार कई दिनों से तैयारियां कर रहे थे। पर्व पर वाहन, मोबाइल, बर्तन झाड़ू, लक्ष्मी गणेश की मूर्ति, आभूषण, पूजन सामग्री, लाई चूरा, मिट्टी के दीए, इलेक्ट्रॉनिक आदि दुकानों पर ग्राहकों की लंबी कतार लगी रही। शहर की सड़कों पर दीपक, लाई-चूरा, लक्ष्मी गणेश की मूर्तियां एवं अन्य सामग्री की दुकानें सजी दिखाई पड़ीं। ग्राहक बेतरतीब वाहन खड़ा कर खरीदारी में व्यस्त रहे। धनतरेस पर्व पर लोगों ने सोने चांदी के सिक्के, लक्ष्मी गणेश व कुबेर की मूर्तियां चरण पादुका के अलावा चांदी के बर्तन, सिंहासन, आभूषण के साथ लोगों ने मिठाई व ड्राई फ्रूट्स की भी जमकर खरीदारी की। (संवाद)
लक्ष्मी की बरसी कृपा
अमेठी। धनतेरस पर्व पर मंगलवार को ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बाजार गुलजार रहे। खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी दिखाई पड़ी। बर्तन आभूषण सहित अन्य दुकानों पर भारी भीड़ देर रात तक दिखाई पड़ी। बर्तन झाड़ू, मूर्ति, आभूषण, पूजन सामग्री, लाई चूरा, दिए, इलेक्ट्रॉनिक, कपड़े दीपक, लाई चुरा, झाड़ू, लक्ष्मी गणेश की मूर्तियां एवं अन्य सामग्री की दुकानें सजी दिखाई पड़ीं। स्वर्णकार गिरीश कसौधन, प्रदीप सोनी ने बताया कि सोने चांदी के सिक्के, लक्ष्मी गणेश कुबेर की मूर्तियां चरण पादुका के अलावा चांदी के बर्तनों सिंहासन आभूषण आदि की ज्यादा खरीदारी हुई।। (संवाद)
बर्तनों की दुकानों पर उमड़ी भीड़
फुरसतगंज। धनतेरस पर्व पर बर्तन व कपड़े की दुकानों समेत बिजली की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ दिखाई दी। सबसे ज्यादा भीड़ बर्तन की दुकानों पर दिखी। कोई गिलास खरीदते नजर आया तो कोई प्रेशर कुकर। किसी ने फ्राई पैन खरीदा तो किसी ने टिफिन बॉक्स। (संवाद)
महंगाई की मार से जूझ रहा सराफा व्यापार
इन्हौना। महंगाई की मार से सराफा व्यापारियों का व्यापार इस बार फीका रहा। बाजारों में रौनक तो रही किंतु मनमाफिक बिक्री नहीं हुई। सेमरौता के सराफा व्यापारी आशीष मिश्र ने बताया कि महंगाई के कारण इस बार व्यापार फीका रहा। बीते वर्ष की अपेक्षा इस बार कम ग्राहक आए। सराफा व्यापारी सरोज सोनी, मनोज साहू, आनंद शुक्ल, अशोक सोनी ने बताया कि गत वर्ष की अपेक्षा इस बार धनतेरस पर खरीदारी में लोगों ने कम रुचि ली।

32 : फुरसतगंज : धनतेरस पर्व पर बर्तनों की खरीददारी करते लोग। -संवाद- फोटो : AMETHI

33 : इन्हौना : आभूषण की दुकान से खरीददारी करतीं महिलाएं। -संवाद- फोटो : AMETHI