{"_id":"66a554dff368083afc070487","slug":"rs-133-crore-released-for-construction-of-nursing-college-in-tilai-amethi-news-c-96-1-ame1002-122780-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: तिलाई में नर्सिंग कॉलेज निर्माण के लिए 1.33 करोड़ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: तिलाई में नर्सिंग कॉलेज निर्माण के लिए 1.33 करोड़ जारी
Sun, 28 Jul 2024 01:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 28 Jul 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। तिलोई के पूरे गोबरे गांव में मेडिकल कॉलेज के पास नर्सिंग कॉलेज बनाया जाएगा। डेढ़ एकड़ भूमि पर बनने वाले नर्सिंग कॉलेज पर करीब दो अरब रुपये खर्च होंगे।
इसके लिए राज्य सरकार की ओर से एक करोड़ 33 लाख जारी कर दिए गए हैं। नर्सिंग कॉलेज बनने के बाद जिले के लोगों के लिए इन पाठ्यक्रमों की पढ़ाई आसान होगी। छात्र-छात्राएं कम फीस में नर्सिंग कोर्स कर सकेंगे।
नर्सिंग की पढ़ाई के लिए छात्र-छात्राओं को निजी कॉलेजों में मोटी फीस नहीं चुकानी होगी। तिलोई के पूरे गोबरे गांव में मेडिकल कॉलेज परिसर में ही डेढ़ एकड़ भूमि पर निर्मित होने वाले नर्सिंग कॉलेज को करीब 10 माह पहले ही शासन से मंजूरी मिल गई थी। इसके बाद राज्य सरकार की ओर से शुक्रवार को राज्यांश के रूप में एक करोड़ 33 लाख रुपये जारी कर दिया गया है। मेडिकल कॉलेज बनने से जहां जिले के लोगों को उपचार में सहूलियत होगी, वहीं नर्सिंग पाठ्यक्रमों की पढ़ाई की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
इनसेट
इन कोर्सों की होगी पढ़ाई
तिलोई में नर्सिंग कॉलेज बनने के बाद विद्यार्थियों को एएनएम, जीएनएम, बीएससी नर्सिंग व अन्य सर्टिफिकेट, डिप्लोमा कोर्स की पढ़ाई में सहूलियत होगी। राजकीय कॉलेज होने के चलते छात्र-छात्राओं को मोटी फीस भी नहीं चुकानी होगी। वर्तमान में जिले में सिर्फ इंदिरा गांधी नर्सिंग काॅलेज में इन पाठ्यक्रमों की पढ़ाई होती है।
मेडिकल हब के रूप में होगी तिलोई की पहचान
अमेठी सिटी। तिलोई के पूरे गोबरे गांव में 292.57 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले राजकीय मेडिकल कॉलेज का निर्माण प्रगति पर है। रस्तामऊ में 86.42 करोड़ रुपये से निर्मित 200 शैय्या वाले रेफरल अस्पताल का संचालन हो रहा है। नर्सिंग कॉलेज निर्माण के लिए धनावंटन होने के बाद क्षेत्र में अब मेडिकल के तीन बड़े संस्थान बन जाएंगे।
यूपी सिडको को मिली निर्माण की जिम्मेदारी
सीएमओ अंशुमान सिंह ने बताया कि यूपी सिडको को निर्माण कार्य की जिम्मेदारी मिली है। फाउंडेशन का काम चल रहा है। राज्यांश की किस्त मिलने के बाद निर्माण कार्य में तेजी आएगी। जल्द ही मानक के अनुसार निर्माण कार्य पूरा करवाते हुए नर्सिंग कॉलेज का संचालन शुरू करवाया जाएगा। नर्सिंग कॉलेज संचालित होने के बाद इन कोर्सेज की पढ़ाई में सुविधा मिलेगी।