फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Route of Punjab Mail and Janata Express changed

Amethi News: पंजाब मेल और जनता एक्सप्रेस का बदला रूट

Mon, 19 May 2025 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 19 May 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Route of Punjab Mail and Janata Express changed
अमेठी सिटी। लखनऊ-प्रतापगढ़ रेलखंड पर रविवार को ब्रिज निर्माण कार्य के चलते रेलवे ने अप व डाउन पंजाब मेल और अप जनता एक्सप्रेस का रूट बदल दिया, जिससे अमेठी, गौरीगंज और जायस रेलवे स्टेशन पर इन ट्रेनों के यात्रियों को परेशानी हुई। इसके साथ ही लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर सहित अन्य ट्रेनें लेट संचालित हुईं।
विज्ञापन




लखनऊ से अमेठी होकर गुजरने वाली हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल और जनता एक्सप्रेस को रविवार को सुल्तानपुर के रास्ते चलाया गया। इन ट्रेनों से लुधियाना, अंबाला, अमृतसर, हरिद्वार, वाराणसी और बिहार जाने वाले यात्रियों को स्टेशन पर ट्रेन न मिलने से मायूसी हाथ लगी। रविवार को सुबह से ही तेज धूप और उमस ने हालात बदतर बना दिया। यात्रियों के बैठने के लिए पर्याप्त इंतजाम न होने के कारण प्लेटफॉर्म पर काफी देर तक बैठकर इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन



गौरीगंज स्टेशन पर पहुंचे विनोद मिश्रा ने बताया कि वह अमृतसर जाना चाह रहे थे, टिकट पहले से बुक कर लिया था, लेकिन स्टेशन आकर पता चला कि ट्रेन आज यहां से होकर नहीं जाएगी। रेलवे ने अगर पहले ही सूचना दी होती तो सुल्तानपुर जाकर ट्रेन में चढ़ सकते थे। वाराणसी जा रही छात्रा रीना यादव ने कहा कि गर्मी में ट्रेन का इंतजार करना बेहद मुश्किल हो गया। न तो समय पर सूचना दी गई और न ही ठहराव की कोई व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके साथ ही रविवार को लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर गौरीगंज स्टेशन तीन घंटे की देरी से दोपहर 12:20 बजे पहुंची। लालकुआं-हावड़ा एक्सप्रेस दो घंटे देरी तो आनंद विहार-मालदा टाउन एक्सप्रेस व पद्मावत एक्सप्रेस एक घंटे देरी से संचालित हुई। नीलांचल एक्सप्रेस भी तीन घंटे देरी से गौरीगंज आई। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि पंजाब मेल और जनता एक्सप्रेस को ब्रिज निर्माण के कारण अस्थायी रूप से सुल्तानपुर होकर चलाया गया है। इसकी सूचना प्रसारित की जा रही है। अन्य ट्रेनों की देरी अपरिहार्य कारणों से हुई है। यात्रियों की सुविधा के लिए वेटिंग हॉल में पंखा, छांव और पेयजल की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed