फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Route diversion for heavy vehicles, increased vigil on the border

Amethi News: भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन, सीमा पर बढ़ाई चौकसी

Thu, 18 Jan 2024 01:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 18 Jan 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Route diversion for heavy vehicles, increased vigil on the border
जगदीशपुर (अमेठी)। अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले श्री रामजन्म भूमि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। बुधवार को भारी वाहनों को रोककर सुल्तानपुर के रास्ते डायवर्ट किया जा रहा है। अयोध्या को जाने वाले थौरी, कादूनाला व जगदीशपुर बार्डर पर चेक पोस्ट बनाए गए हैंं। सीओ अतुल सिंह ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह को देखते हुए अयोध्या को जाने वाले भारी मालवाहक वाहनों को डायवर्ट किया जा रहा है। इसके लिए पुलिस की पिकेट लगाई गई है। सभी वाहनों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

कोतवाल राकेश सिंह ने बताया कि अयोध्या धाम रोड पर चेक पोस्ट बनाकर भारी वाहनों में केवल पास वाली गाड़ियों को आगे जाने दिया जा रहा है, शेष सभी बड़े वाहनों को सुल्तानपुर की ओर भेजा जा रहा है। भाले सुल्तान शहीद स्मारक कादूनाला थाना क्षेत्र के थौरी स्थित आम घाट पुल पर पुलिस कर्मी वाहनों की जांच कर रहे हैं। एसपी डॉ. इलामारन जी ने कस्बा इन्हौना में स्थित बैरियर पर तैनात पुलिस कर्मियों व हजारीगंज बॉर्डर पर स्थित बैरियर पर तैनात पुलिस कर्मियों से जानकारी ली। इस मौके पर पुलिस अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed