फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Room inspectors will be deployed online at centers

Amethi News: केंद्रों पर ऑनलाइन होगी कक्ष निरीक्षकों की तैनाती

Thu, 18 Jan 2024 02:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 18 Jan 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
Room inspectors will be deployed online at centers
अमेठी सिटी। यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इस बार कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी निर्धारण की प्रक्रिया को पूरी तरह से बदल दी गई है। परीक्षा कक्ष की निगरानी के लिए कक्ष निरीक्षकों की तैनाती ऑनलाइन होगी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की ओर से संचालित हाईस्कूल व इंटर बोर्ड परीक्षा 22 फरवरी से नौ मार्च तक जिले के 83 केंद्राें पर होगी। कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी अब ऑनलाइन लगाई जाएगी। जिले के राजकीय, वित्तपोषित और वित्तविहीन विद्यालयों में तैनात शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का डाटा बोर्ड के पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है।
विज्ञापन

अब तक परीक्षा केंद्र पर तैनात केंद्र व्यवस्थापक की ओर से कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की जाती थी। कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी को पारदर्शी बनाने के लिए बोर्ड ने नई योजना बनाई है। डाटा अपलोड होने के बाद पारदर्शी तरीके से ऑनलाइन ड्यूटी निर्धारित की जाएगी। ऑनलाइन ड्यूटी निर्धारित होने के बाद कक्ष निरीक्षकों के जारी पहचान पत्र पर बार कोड और क्रमांक अंकित होगा। इसका प्रारूप बोर्ड मुख्यालय जारी करेगा। इसके बाद जिला विद्यालय निरीक्षक कक्ष निरीक्षकों का आई कार्ड जारी करेंगे।
विज्ञापन


पारदर्शी तरीके से लगेगी ड्यूटी
डीआईओएस रीता सिंह ने बताया कि सभी केंद्राध्यक्षों से शिक्षकों का डाटा अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं। डाटा अपलोड होने के बाद परीक्षण करते हुए सचिव कार्यालय को ऑनलाइन अग्रसारित किया जाएगा। बोर्ड की ओर से परीक्षकों की ड्यूटी की प्रक्रिया को ऑनलाइन निर्धारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed