फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   roadways bus problem

Amethi News: बसों की कमी के मद्देनजर बढ़ाएं फेरे, यात्रियों को दें सहूलियत

Wed, 08 May 2024 02:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 08 May 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
roadways bus problem
वर्कशाप का निरीक्षण करते आरएम
अमेठी। बसों के चुनाव ड्यूटी में जाने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। मंगलवार को अयोध्या रीजन के क्षेत्रीय प्रबंधक ने स्थानीय रोडवेज स्टेशन और कार्यशाला का औचक निरीक्षण कर कहा कि यात्रियों की सहूलियत को देखते हुए बसों का फेरा बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन ने सर्विस मैनेजर अयोध्या नीरज सोनकर, अयोध्या सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक वित्त बिरला सिंह, लेखाकार अयोध्या रामनाथ, लेखाकार अमेठी सुल्तानपुर विनोद कुमार एवं स्टेनो सुरेंद्र यादव के साथ रोडवेज बस स्टेशन, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय एवं वर्कशॉप कार्यशाला का निरीक्षण किया। गर्मी के मौसम में रोडवेज बसों में बार-बार आ रही तकनीकी कमियों को ठीक करने एवं लापरवाही न बरतने को कहा।
विज्ञापन

उन्होंने रोडवेज बस स्टेशन और कार्यशाला में साफ-सफाई व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। डिपो में बसों की कमी को देखते हुए क्षेत्रीय प्रबंधक ने यात्रियों की सहूलियत के लिए बसों का फेरा बढ़ाए जाने आदि के संबंध में निर्देश दिए। क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि रोडवेज बस स्टेशन और कार्यशाला का निरीक्षण किया गया है। साफ सफाई व्यवस्था, बसों का फेरा बढ़ाए जाने एवं कार्यशाला में बसों की मरम्मत आदि के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। इस मौके पर सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक काशी प्रसाद समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed