फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Roadways bus collided with standing truck, driver killed, 32 passengers injured

Amethi News: खड़े ट्रक से टकराई रोडवेज बस, चालक की मौत, 32 यात्री घायल

Wed, 03 May 2023 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 03 May 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus collided with standing truck, driver killed, 32 passengers injured
क्षतिग्रस्त बस
बाजार शुकुल (अमेठी)। स्थानीय थाने से गुजरने वाले पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बुधवार की भोर ओवरटेक करने के चक्कर में परिवहन निगम की बस खड़े ट्रक से टकरा गई। इस दुर्घटना में बस चालक की मौत हो गई तो 32 सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद छह की हालात नाजुक देख ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

आजममढ़ के अतरौली थाने के मदियापार गांव निवासी चालक अमरजीत राजभर (42) परिचालक सेनजीत के साथ लखनऊ से डॉ. आंबेडकर डिपो की बस पर 44 सवारी लेकर आजमगढ़ जा रहा था। बस पूर्वांचल एक्सप्रेस पर किलोमीटर 53 के पास बाराबंकी जिले के सुबेहा के पास बुधवार की भोर में पहुंची ही थी कि ओवरटेक करने में खड़ी ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना के बाद पहुंचे लोगों ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बाजार शुकुल पहुंचाया।
विज्ञापन

अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने चालक अमरजीत राजभर को मृत घोषित कर दिया। इसके अतिरिक्त गंभीर रूप से घायल कैलाश, प्रवीण, लौटन प्रसाद, कृष्ण बक्स, फिरोज तथा मोहम्मद खालिद का प्राथमिक उपचार के बाद हालात नाजुक देख ट्रामा सेंटर कर दिया। इसके अतिरिक्त अशोक कुमार, रजनीश विश्वकर्मा, शशिकांत, अशोक, पार्वती, शाहनवाज, कमलेश, दिनेश कुमार, अभिकांत, बालवीर, चंद्रकला, गुलशन कुमार, कंचन, सुमित्रा, संजना, सुमन, पप्पू, तारक नाथ, सूरज, कमलेश, सफीउल्ला, रमेश, बृजेश, राम भीख सिंह, कृष्ण वल्लभाचार्य चतुर्वेदी व सेन जीत का उपचार करने के बाद हालत में सुधार होने पर घर जाने की अनुमति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटना की सूचना पर पहुंचे एसओ थानाध्यक्ष तरुण कुमार पटेल व सुबेहा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजीत कुमार ने उपचार के बाद दूसरी रोडवेज बस से यात्रियों को उनके गंतव्य को रवाना किया गया। यात्रियों को रवाना करने के बाद इस मामले की सूचना परिवहन निगम को दी। सूचना के बाद पहुंचे कैसरबाग लखनऊ डिपो के एआरएम राजकुमार, हैदरगढ़ डिपो के काशी प्रसाद ने घटना की जानकारी परिचालक से लेने के बाद केस दर्ज कराया। एआरएम ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed