{"_id":"5efcb5f08ebc3e432f25aa5f","slug":"roadvege-bus-decreasing-amethi-news-lko5286595131","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेठी डिपो की 40 फीसदी बसों का संचालन हुआ बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी डिपो की 40 फीसदी बसों का संचालन हुआ बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। कोविड-19 के चलते लोग यात्रा करने से बच रहे हैं। ऐसे में परिवहन विभाग द्वारा संचालित बसों का राजस्व कम हो गया है। ऐसे में परिवहन विभाग ने अमेठी डिपो की 40 फीसदी बसों का संचालन बंद करते हुए 60 फीसदी बसें संचालित कराने का निर्णय लिया है।
कोविड-19 के बीच घोषित लॉकडाउन के बाद परिवहन निगम की बसों का संचालन पूरी तरह ठप हो गया था। शासन के निर्देश पर एक जून से परिवहन निगम की बसों का संचालन शुरू हुआ। संचालन के एक माह बाद भी राजस्व में कुछ खास बढ़ोत्तरी नहीं हो सकी। डिपो की बसें 35 से 40 फीसदी ही रोड फैक्टर के बीच में ही चल रही थी।
राजस्व घाटे को देखते हुए परिवहन निगम ने खर्चों में कटौती का निर्णय लिया है। निगम ने अब 60 फीसदी बसों का संचालन करते हुए 40 फीसदी बसें सरेंडर करने का निर्णय लिया है। अमेठी डिपो में कुल 44 बसें हैं जिसमें 16 बसें सरेंडर की गई हैं।
विज्ञापन
एआरएम राकेश मोहन पांडेय ने बताया कि निगम मुख्यालय के निर्देश पर 16 बसों का संचालन सरेंडर करते हुए रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी गई है। बताया कि अभी यह बसें रोड पर नहीं चलेंगी। राजस्व में घाटे को देखते हुए निगम ने यह निर्णय एक माह के लिए लिया है।