फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Road closed; traffic jams persist all day due to market crowds.

Amethi News: मार्ग बंद, बाजार की भीड़ से दिनभर जाम

Wed, 26 Aug 2026 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 26 Aug 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Road closed; traffic jams persist all day due to market crowds.
अमेठी में गांधी तिराहे से हनुमानगढ़ी मार्ग तक लगे जाम में फंसे लोग। -संवाद
अमेठी। मुस्लिम पर्व के चलते मंगलवार को गांधी तिराहे से हनुमानगढ़ी जाने वाला मार्ग बंद रहा। वहीं रक्षाबंधन की खरीदारी के लिए बाजार में उमड़ी भीड़ से यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। मार्ग बंद होने से वाहनों का दबाव दूसरे रास्तों पर बढ़ गया। बाजार में सड़क किनारे दुकानें लगने और वाहनों के खड़े होने से दिनभर जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन



गांधी तिराहे से हनुमानगढ़ी मार्ग बंद होने के कारण वाहनों को वैकल्पिक रास्तों से निकाला गया। इससे कोतवाली मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। खरीदारी के लिए निकले लोगों और राहगीरों को भी आवागमन में परेशानी हुई। रक्षाबंधन को लेकर सुबह से बाजार में भीड़ रही। सड़क किनारे राखी, मिठाई और अन्य सामान की दुकानें लगने से रास्ते संकरे हो गए।
विज्ञापन



खरीदारी के लिए पहुंचे लोगों ने अपने वाहन भी सड़क किनारे खड़े कर दिए। इससे यातायात का दबाव और बढ़ गया। गांधी तिराहा, कोतवाली मार्ग समेत आसपास के रास्तों पर वाहन रेंगते नजर आए। स्थानीय लोगों का कहना है कि त्योहार को देखते हुए पहले से यातायात व्यवस्था की जाती तो जाम की समस्या कम होती। मार्ग बंद होने के साथ बाजार की भीड़ ने परेशानी बढ़ा दी। सीओ मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि पर्व के कारण बाजार में भीड़ अधिक थी। वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से निकाला गया। जाम वाले स्थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती कर यातायात सुचारु कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed