{"_id":"6716cd9e23514bc8e60ad194","slug":"road-and-drain-will-be-built-in-ward-12-with-rs-869-lakh-amethi-news-c-96-1-ame1002-128002-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: 8.69 लाख से वार्ड 12 में बनेगी सड़क व नाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: 8.69 लाख से वार्ड 12 में बनेगी सड़क व नाली
Tue, 22 Oct 2024 03:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 22 Oct 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज नगर पालिका परिषद के वार्ड संख्या 12 के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मुख्यमंत्री मलिन बस्ती विकास योजना के तहत इस वार्ड में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था व मार्ग निर्माण की मंजूरी मिल गई है।
एक जुलाई 2010 को अमेठी जिला बनने के बाद 27 फरवरी 2015 को गौरीगंज को नगर पालिका परिषद का दर्जा मिला था। शहरी क्षेत्र में शामिल गांवों को 25 वार्ड में विभाजित किया गया था, लेकिन नगरीय क्षेत्र के कई स्थानों पर लोगों को मार्ग व जलभराव की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने इसकी कई बार शिकायत की। समस्याओं को देखते हुए डूडा की ओर से इस वार्ड में विकास कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री मलिन बस्ती योजना में शामिल किया गया।
विकास कार्यों के प्रस्ताव पास होने के बाद अब इस वार्ड में सुरेश मौर्य के घर से दिनेश के घर तक 8.69 लाख से इंटरलाॅकिंग मार्ग का निर्माण होने जा रहा है। साथ ही जलनिकासी की समस्या दूर करने के लिए नाली निर्माण को भी मंजूरी मिली है। इन कार्यों के लिए धनराशि भी जारी कर दी गई है। अब जल्द ही इस वार्ड की जलनिकासी व सड़क की समस्या से लोगों को निजात मिल जाएगी। परियोजना निदेशक डूडा विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि शासन से प्रस्ताव मंजूर होने के बाद निविदा प्रकाशित करने की तैयारियां है। जल्द ही प्रस्तावित कार्य पूरा करवाया जाएगा।