{"_id":"5ffb374f8ebc3e32ad020a2e","slug":"risk-of-bird-flu-in-amethi-amethi-news-lko559173810","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेठी में बर्डफ्लू की आशंका, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में बर्डफ्लू की आशंका, मचा हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी/जगदीशपुर। संग्रामपुर क्षेत्र में रविवार को कई कौवे मृत मिले। जगदीशपुर में एक कबूतर मृत मरा पाया गया। अलग-अलग क्षेत्रों में पक्षियों के मृत मरने की जानकारी के बाद लोगों में बर्ड फ्लू की आशंका से हड़कंप मचा है।
पशु चिकित्सक के साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने मृत पक्षियों का सैंपल लेने के बाद उन्हें जमीन में दफना दिया। टीम ने स्थल को सैनिटाइज करते हुए वहां 24 घंटे तक आम लोगों के जाने पर पाबंदी लगा दी है।
कोरोना संक्रमण की मार से अभी जिले के लोग उबर नहीं पाए थे कि रविवार को जिले के दो अलग-अलग स्थानों पर आसमान में उड़ते पक्षियों के जमीन पर गिरकर मरने से बर्डफ्लू की आशंका से लोग भयभीत हो गए हैं।
विज्ञापन
रविवार सुबह संग्रामपुर ब्लॉक के गांव कैटी मजरे सरैया कनू में सुबह आसमान में उड़ रहे कई कौवे एक के बाद एक करके अचानक जमीन पर गिरने लगे। कुछ देर छटपटाने के बाद उनकी मौत हो गई। वहीं जगदीशपुर के पालपुर स्थित अयोध्या रोड पर सुबह करीब सात बजे उड़ते समय एक कबूतर अचानक सड़क पर गिरा और कुछ देर छटपटाने के बाद उसकी भी मौत हो गई।
हालांकि जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक कबूतर को कई वाहनों के रौंदे दिया। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। दोनों स्थानों पर तत्काल पशु, वन व स्वास्थ्य विभाग की टीमें रवाना कर दी गईं।
पशु चिकित्सकों ने जहां मृत पक्षियों का सैंपल लेकर उन्हें जमीन में दफनवाने के बाद संबंधित स्थान को हाइपोक्लोराइड से सैनिटाइज कराया। सैनिटाइज किए गई एरिया में ग्रामीणों को आगामी 24 घंटे तक नहीं जाने की हिदायत दी गई है। पक्षियों के अचानक जमीन पर गिरकर मरने से जिले में बर्डफ्लू की आशंका गहरा गई है।
स्वास्थ्य महकमा तैयार : सीएमओ
जिले के दो स्थानों पर पक्षियों के मरने पर सीएमओ डॉ. आशुतोष दुबे ने जिलेवासियों से सावधानी बरतने की अपील की है। कहा कि स्वास्थ्य विभाग के पास बर्ड फ्लू जैसी बीमारी से निपटने के लिए तैयारी पूरी है।
उनके सभी अस्पतालों पर जांच के साथ ही पर्याप्त मात्रा में दवाओं की उपलब्धता है। जिला अस्पताल में वार्ड भी आरक्षित कर दिया गया हैं। किसी भी प्रकार की दिक्कत होने पर तत्काल नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचकर इलाज कराएं।