{"_id":"6855b4320e9ca4396b086df7","slug":"revenue-inspector-and-accountant-assaulted-during-land-measurement-amethi-news-c-96-1-ame1002-142929-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: भूमि पैमाइश के दौरान राजस्व निरीक्षक व लेखपाल से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: भूमि पैमाइश के दौरान राजस्व निरीक्षक व लेखपाल से मारपीट
Sat, 21 Jun 2025 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 21 Jun 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले में राजस्व कर्मियों पर हमले की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। बुधवार को गौरीगंज के माधोपुर में एसडीएम की मौजूदगी में हुई मारपीट की घटना के दूसरे ही दिन बृहस्पतिवार को जामों क्षेत्र के पूरे गौरा गांव में भूमि पैमाइश के दौरान राजस्व कर्मियों से अभद्रता और मारपीट का मामला सामने आया।
राजस्व निरीक्षक राम प्रताप सिंह और लेखपाल नीतीश कुमार सिंह भूमि की पैमाइश के लिए गांव पहुंचे थे। इसी दौरान गांव निवासी अशोक कुमार, शिवकुमार और उनके परिवार की महिलाओं ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। राजस्व कर्मियों से हाथापाई का यह पूरा घटनाक्रम वीडियो के रूप में सामने आया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इंस्पेक्टर विनोद सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शिवकुमार और अशोक कुमार को गिरफ्तार कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया। एसडीएम ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। मामले में एक और आरोपी लकी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।