{"_id":"69517cc59af134dd3e09eaa7","slug":"retired-soldier-dies-in-accident-amethi-news-c-96-1-ame1002-155401-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: हादसे में सेवानिवृत्त सैनिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: हादसे में सेवानिवृत्त सैनिक की मौत
Mon, 29 Dec 2025 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 29 Dec 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमरौली। जामों के चौधरीपुर मजरे लोरिकपुर निवासी सेवानिवृत्त सैनिक संतराम यादव (60) की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह कमरौली औद्योगिक क्षेत्र में लखनऊ-वाराणसी हाईवे पार कर रहे थे। इसी दौरान वाहन की चपेट में आ गए।
संतराम की पुत्री रामकुमारी ने बताया कि पिता सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद कमरौली औद्योगिक क्षेत्र स्थित बीएचईएल में गार्ड के पद पर कार्यरत थे। शनिवार शाम को वह घर से ऑटो में सवार होकर ड्यूटी पर जा रहे थे। कमरौली में लखनऊ-वाराणसी हाईवे को पार करते समय तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
टक्कर के बाद चालक वाहन समेत मौके से भाग निकला। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर जगदीशपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी मुकेश पटेल ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वाहन और चालक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। जांच में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद ली जा रही है।