फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Response sought on proposal to remove acting principal

Amethi News: कार्यवाहक प्रधानाचार्य को हटाने के प्रस्ताव पर मांगा जवाब

Thu, 23 Apr 2026 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 23 Apr 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Response sought on proposal to remove acting principal
मुसाफिरखाना। एएच इंटर कॉलेज में कार्यवाहक प्रधानाचार्य को हटाने के प्रबंध समिति के प्रस्ताव पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने तीन बिंदुओं पर स्पष्टीकरण और साक्ष्ययुक्त आख्या मांगी है। प्रबंधक आशुतोष मिश्र ने कार्यवाहक प्रधानाचार्य राजेश कुमार मिश्र को हटाने का नोटिस जारी किया था।
विज्ञापन


अजीत प्रताप सिंह को कार्यवाहक प्रधानाचार्य नियुक्त करने और हस्ताक्षर प्रमाणीकरण के लिए प्रस्ताव जिला विद्यालय निरीक्षक को भेजा गया। प्रकरण पर संज्ञान लेते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार द्विवेदी ने पूछा है कि राजेश कुमार मिश्र पर लगाए गए आरोपों की पुष्टि क्या जांच समिति से कराई गई है। यदि जांच हुई है तो उसकी साक्ष्ययुक्त आख्या प्रस्तुत की जाए।
विज्ञापन


पूर्व प्रधानाचार्य जय प्रकाश तिवारी के सेवानिवृत्त होने के बाद अजीत प्रताप सिंह को प्रभार दिए जाने के बावजूद उन्हें हटाने के कारण भी स्पष्ट करने को कहा गया है। इसके अलावा यह भी पूछा गया है कि प्रस्तुत प्रस्ताव वरिष्ठता और माध्यमिक शिक्षा अधिनियम 1921 के प्रावधानों के अनुरूप है या नहीं। डीआईओएस ने निर्देश दिया है कि शीघ्र आख्या उपलब्ध कराई जाए, ताकि प्रकरण का निस्तारण किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआईओएस ने बताया कि वरिष्ठता क्रम में राजेश कुमार मिश्र कार्यवाहक प्रधानाचार्य हैं और उनका अनुमोदन हो चुका है। उन्होंने कहा कि यह प्रकरण हाईकोर्ट के आदेश के तहत निस्तारित किया गया है। अब प्रबंधक स्तर पर प्रस्ताव पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी और बिंदुवार आख्या मिलने के बाद ही आगे की प्रक्रिया पूरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed