फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Respect for those who adopt TB patients

Amethi News: टीबी मरीजों को गोद लेने वालों का सम्मान

Thu, 14 Sep 2023 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 14 Sep 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Respect for those who adopt TB patients
आयुष्मान भव: कार्यक्रम में मौजूद लोग।
अमेठी। आयुष्मान भव: कार्यक्रम का शुभारंभ बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के वर्चुअल भाषण के साथ हुआ। जिले के अस्पतालों में इसका प्रसारण कराया गया। जिला अस्पताल में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त अभियान के तहत मरीजों को गोद लेने वालों को सम्मानित किया गया। साथ ही अंगदान करने को शपथ दिलाई गई। जिला अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र, सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह, सीएमएस डॉ. बीपी अग्रवाल ने जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि को 256, प्रज्ञा बाजपेई को 150 तथा इंडोरामा संस्थान के प्रतिनिधि को 50 टीबी मरीज गोद लेने के कारण सम्मानित किया गया। टीबी मरीजों को उपचार के लिए पोषण किट का वितरण किया गया।
विज्ञापन

महिला मोर्चा भाजपा की उपाध्यक्ष डॉ. प्रज्ञा बाजपेई ने कहा कि किसी गरीब मरीज को गोद लेकर उसका उपचार कराना व खानपान की व्यवस्था करना किसी पूजा से कम नहीं है। एसीएमओ डॉ. राम प्रसाद, डॉ. पीके उपाध्याय, डॉ. नवीन मिश्रा, डॉ. पीतांबर कनौजिया, डॉ. अनूप तिवारी, जिला पंचायत राज अधिकारी श्रीकांत यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन





17 सितंबर से मनेगा सेवा पखवाड़ा


बाजार शुकुल। सीएचसी में बुधवार को प्रधान संघ ब्लाॅक अध्यक्ष सतीश मिश्रा ने आयुष्मान भव: अभियान कार्यक्रम का फीता काटकर शुभारंभ किया। अधीक्षक डॉ. सुधीर वर्मा ने बताया कि 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक आयुष्मान मेला सहित अन्य कार्यक्रम सेवा पखवाड़ा के तहत किया जाएगा। ब्लाॅक कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर उदयराज यादव,आयुष्मान मित्र राजेश यादव,आशा संगिनी आदि मौजूद थे। संवाउ
विज्ञापन
विज्ञापन


आयुष्मान बनाएं गांव


तिलोई (अमेठी)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयुष्मान भव: कार्यक्रम को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। भाजपा नेता पंकज अवस्थी ने बताया कि लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड के प्रति जागरूक करते हुए सभाएं भी आयोजित की जाएंगी। जिसके तहत गांवों को आयुष्मान बनाया जाना है। अधीक्षक डॉ.अभिषेक शुक्ला ने भी जानकारी दी।

छूटे लाभर्थियों के आयुष्मान कार्ड बनेंगे
अमेठी। शहर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सीएचसी अधीक्षक डॉ आलोक तिवारी की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुआ। नगर पंचायत अध्यक्ष अंजू कसौंधन ने सीएचसी पर शुभारंभ किया। सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि घर-घर जाकर छूटे हुए लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। इस मौके पर फूलचंद कसौधन, लालमणि तिवारी, मनोज पटेल, जयदीप सिंह व आशा व संगिनी मौजूद रहीं। संवाद


पात्रों तक पहुंचाएं योजनाओं का लाभ


शाहगढ़। सीएचसी पर आयुष्मान भव: कार्यक्रम का प्रसारण किया। पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश मिश्र मटियारी ने बताया कि हर एक पात्र का गोल्डन कार्ड बनाया जाय। जिससे योजनाओं का लाभ उसे मिल सके। आरएसएस जिला प्रमुख उमा शंकर शुक्ला, रवींद्र पांडेय, संजय मिश्रा, मान सिंह आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed