{"_id":"661d669d764790544a0e6162","slug":"resolve-to-save-electricity-do-not-switch-on-lights-unnecessarily-amethi-news-c-96-1-brp1002-116962-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बिजली बचाने का लें संकल्प, बिना वजह लाइट न जलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बिजली बचाने का लें संकल्प, बिना वजह लाइट न जलाएं
Mon, 15 Apr 2024 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 15 Apr 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
- गर्मी के मौसम में बढ़ी 1.2 करोड़ यूनिट बिजली की खपत
-कूलर, एसी, रेफ्रिजरेटर चलने से भागने लगा मीटर
-ऊर्जा निगम ने लोगों से की बिजली बचाने की अपील, बताए तरीके
संवाद न्यूज एजेंसी
अमेठी सिटी। गर्मी के मौसम की शुरुआत में ही बिजली की खपत बहुत ज्यादा बढ़ गई है। कड़क धूप व गर्मी के चलते अचानक से एसी, कूलर, रेफ्रिजरेटर चलने लगे तो लोगों के घरों का बिजली मीटर भी रफ्तार भरने लगा है। स्थिति यह है कि फरवरी माह की अपेक्षा बिजली खपत का आंकड़ा करीब 1.2 करोड़ यूनिट बढ़ गया है। ऐसे में ऊर्जा निगम ने बिचली बचाने की अपील करते हुए बिजली नहीं सोना है, व्यर्थ नहीं खोना है का नारा दिया है।
मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के जरिये जिले में बिजली आपूर्ति की जा रही है। जिले में बिजली के कुल 3.2 लाख कनेक्शन हैं। अधीक्षण अभियंता ललित कृष्ण ने बताया कि फरवरी माह में बिजली की खपत करीब पांच करोड़ यूनिट रही, वहीं अब मार्च माह के बाद अप्रैल से यह खपत बढ़कर 6.2 करोड़ यूनिट हो गई है। इसका बड़ा कारण अचानक से गर्मी का बढ़ना है। फिलहाल अभी अप्रैल के महीने में जब यह हाल है तो आने वाले दिनों में यह खपत अधिक हो जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार मई व जून माह में गर्मी पीक पर होगी। ऐसे में लोगों को बिजली बचत के लिए आवश्यक उपाय करने की जरूरत है।
बिजली नहीं सोना है, व्यर्थ नहीं खोना है
ऊर्जा निगम की ओर से बिचली बचाने की अपील करते हुए बिजली नहीं सोना है, व्यर्थ नहीं खोना है का नारा दिया गया है। अपील करते हुए कहा कि बिजली एक शक्ति है, इसे व्यर्थ नहीं गंवाया जाए। छोटे से सहयोग से आने वाली पीढ़ी के लिए बिजली बचाई जा सकती है। कहा कि जिस कमरे में जरूरत नहीं है, वहां लाइट व पंखे बंद कर दें। लैपटॉप, मोबाइल फोन आदि पूरे दिन चार्ज पर न लगाए रखें। दिन के समय बिना वजह लाइट न जलाएं। प्रकाश के लिए नौ वाट की एलईडी बल्ब का प्रयोग करें। फ्रीज को पूरी क्षमता के साथ उपयोग करें व समय-समय पर डीफ्रोस्ट करते रहें। वाशिंग मशीन को बार-बार चलाने के बजाए एक ही बार में पूरी क्षमता के साथ कपड़े धुल लें, ड्रायर की जगह कपड़े धूप में सुखाएं। एसी का प्रयोग करते समय कमरा बंद रखें। गर्मी में वाटर हीटर व गीजर का प्रयोग न करें, सौर ऊर्जा से पानी गर्म करें। घरों में वायरिंग के लिए अच्छी गुणवत्ता का कॉपर का तार प्रयोग करें।