फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Resolve to follow the ideals of Karpoori Thakur

Amethi News: कर्पूरी ठाकुर के आदर्शों पर चलने का संकल्प

Sat, 25 Jan 2025 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 25 Jan 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Resolve to follow the ideals of Karpoori Thakur
अमेठी सिटी। जननायक कर्पूरी ठाकुर ने बिहार के पिछड़े, ओबीसी के लिए आरक्षण लागू किया। उनका जीवन हमेशा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए समर्पित रहा। ये बातें राष्ट्रीय नाई महासभा की ओर से गौरीगंज के गांव मिसरौली स्थित भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर पार्क में आयोजित जयंती कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह ने कहीं।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर हमेशा गरीबों के लिए ही परिश्रम करते रहे। कठिन परिश्रम के बल पर एक बार वह उपमुख्यमंत्री और फिर मुख्यमंत्री बने। संगठन के प्रवक्ता कैलाशचंद्र शर्मा ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर दबे-कुचलों के विकास के लिए लगे रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष विवेक शर्मा, सजन लाल शर्मा, संजय शर्मा आदि ने संबोधित किया। इस दौरान त्रियुगी नारायण शर्मा, संतोष शर्मा, शमशेर बौद्ध, हाजी मुइनुदुदीन खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




अपना दल की ओर से जिला मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में जननायक को याद किया गया। कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि के बाद जिलाध्यक्ष ने कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर ने देश के पिछड़े व गरीब को आगे लाने का कार्य किया। उइस दौरान रत्नेश पटेल, राकेश लोहिया, राजेश वर्मा, विनोद यादव, करुणा शंकर पटेल, रामकुमार वर्मा, राजेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।




जिला मुख्यालय स्थित सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राम उदित यादव की अध्यक्षता में भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कर्पूरी ठाकुर के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर के विचार और कार्यों ने समाज के पिछड़े वर्गों के लिए नए रास्ते खोले, जिससे उनकी सामाजिक और आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ। इस दौरान महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष गुंजन सिंह, सूबेदार यादव, पंकज शुक्ला, धर्मराज पाल व मनीराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed