फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Resolve problems on qualitative basis

सभी प्रकरणों का गुणवत्ता पूर्वक करें निस्तारण : दीपक

Thu, 29 Jul 2021 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Resolve problems on qualitative basis
गौरीगंज (अमेठी)। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की विनियमन समीक्षा समिति की बैठक बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सभापति दीपक सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। समिति ने जिले के विभिन्न प्रकरणों पर अफसरों के साथ विचार विमर्श कर गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण का निर्देश दिया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश विधान परिषद विनियमन समिति के सभापति एमएलसी दीपक सिंह बृहस्पतिवार को नामित सदस्य बृजेश कुमार सिंह (प्रिंसू), रमेश मिश्र व शैलेंद्र सिंह के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। समिति ने जिले के विभिन्न प्रकरणों के संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श कर निस्तारण के लिए संबंधित अफसरों को निर्देश दिया।
विज्ञापन

बैठक में कलेक्ट्रेट के लिपिक संवर्ग के पदों पर पदोन्नति किए जाने, कोतवाली मुसाफिरखाना के प्रभारी निरीक्षक व पुलिस कर्मियों द्वारा युवक को प्रताड़ित करने साइबर क्राइम के अपराध पर अंकुश लगाने, ऑनलाइन मनी ट्रांसफर धोखाधड़ी, विकास खंड जामो, शाहगढ़ व गौरीगंज क्षेत्र के तहत गुलालपुर ड्रेन की जल निकासी की व्यवस्था के लिए उसकी खुदाई एवं सफाई कराने, पिपरी ग्राम सभा में गोमती नदी के कटान से किसानों की कई एकड़ सिंचित भूमि प्रभावित होने, ब्लॉक व तहसील मुसाफिरखाना के गाजनपुर दुवरिया के शिक्षा समिति सदस्यों द्वारा फर्जी कागजात का सहारा लेकर दोबारा पंजीकरण कराने जाने, श्रीआसलदेव देव इंटर कॉलेज के प्रबंधक द्वारा शिक्षकों का उत्पीड़न किए जाने, विद्युत आपूर्ति, आंगनबाड़ी कर्मियों के मानदेय समेत कई मसलों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभापति ने बैठक में मौजूद अधिकारियों को विनियमन समीक्षा समिति से संबंधित समस्त प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराने के साथ ही मांगी गई सूचनाओं को तत्काल उपलब्ध कराने तथा जनप्रतिनिधियों एवं जनसामान्य का फोन अनिवार्य रूप से उठाने का निर्देश दिया।

डीएम अरुण कुमार ने आश्वस्त किया कि बैठक में जो भी प्रकरण जिस भी विभाग से संबंधित आए हैं उन सभी प्रकरणों को संबंधित अधिकारियों से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराकर समिति को अवगत कराया जाएगा। बैठक का संचालन डीडीओ प्रदीप कुमार पांडेय ने किया। इस दौरान एसपी दिनेश सिंह, सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर, एडीएम न्यायिक सुधीर रूंगटा, सीएमओ डॉ. आशुतोष दुबे, पीडी डूडा उमाशंकर वर्मा समेत संबंधित विभागों के अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed