फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Reprimanded for shortage at purchasing centers

क्रय केंद्रों में कमी मिलने पर लगाई फटकार

Mon, 26 Oct 2020 10:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 10:29 PM IST
विज्ञापन
Reprimanded for shortage at purchasing centers
अमेठी। किसानों का धान खरीदने के लिए खोले गए क्रय केंद्रों की व्यवस्था जांचने के लिए सोमवार को डीएम ने दो क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों केंद्रों पर 11 दिन बाद भी धान खरीद शुरू नहीं होने पर डीएम ने प्रभारियों को फटकार लगाते हुए टोकन सिस्टम से धान खरीद तत्काल शुरू करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

फसल समर्थन मूल्य योजना के तहत किसानों का निर्धारित एमआरपी पर धान खरीद कराने के लिए जिला प्रशासन सक्रिय है। छह एजेंसी के 49 क्रय केंद्रों को मंजूरी देने तथा 15 अक्टूबर से धान खरीद शुरू करने का निर्देश देने के बाद सोमवार को डीएम अरुण कुमार ने पीसीएफ के क्रय केंद्र साधन सहकारी समिति ओदारी व निगोहा का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान अब तक खरीद शुरू नहीं होने तथा किसानों की सुविधाओं का समुचित प्रबंध नहीं दिखने पर डीएम नाराज हो उठे। नाराज डीएम ने क्रय केंद्र प्रभारी को फटकार लगाते हुए संबद्ध गांवों में प्रचार-प्रसार के बाद गेहूं बेच चुके किसानों से संपर्क कर उनका पंजीकरण कराते हुए टोकन सिस्टम से खरीद कर लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने क्रय केंद्र पर पंजीकरण रजिस्टर, बोरे का स्टाक, इलेक्ट्रिॉनिक कांटा, पेयजल, प्रसाधन समेत अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त कर पारदर्शी ढ़ंग से धान खरीद कर किसानों को समय से भुगतान करने का निर्देश दिया। डीएम ने धान की फसल बेचने में किसानों को परेशानी होने तथा उन्हें निर्धातिर एमआरपी का लाभ नहीं मिलने पर केंद्र प्रभारियों पर केस दर्ज कराने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed