फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Reprimanded after seeing dirt in the block premises

Amethi News: ब्लॉक परिसर में गंदगी देखकर लगाई फटकार

Wed, 10 Jul 2024 02:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 10 Jul 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Reprimanded after seeing dirt in the block premises
अमेठी सिटी। विकास कार्यों को गति देने के साथ संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन की हकीकत जानने के लिए मंगलवार को सीडीओ अचानक भादर ब्लॉक पहुंच गए। सीडीओ ने ब्लॉक कार्यालय व परिसर का निरीक्षण कर पत्रावली के रख-रखाव समेत योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। सहायक विकास अधिकारी पंचायत व खंड प्रेरक के अनुपस्थित मिलने पर डीपीआरओ को दोनों से जवाब मांगने को कहा।
विज्ञापन


सीडीओ सूरज पटेल मंगलवार को खंड विकास अधिकारी कार्यालय भादर का निरीक्षण करने पहुंच गए। सीडीओ ने ब्लॉक परिसर की साफ-सफाई के साथ अभिलेखों का रख-रखाव देखा। सफाई व पत्रावलियों के रख-रखाव समुचित नहीं मिलने पर जिम्मेदारों को फटकार लगाई। बीडीओ इंद्रावती वर्मा उपस्थित मिलीं। सहायक विकास अधिकारी पंचायत व खंड प्रेरक अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन

सीडीओ ने डीपीआरओ को संबंधित कर्मियों से स्पष्टीकरण प्राप्त कर रिपोर्ट देने को कहा। सीडीओ ने मनरेगा कार्यक्रम अधिकारी तथा लेखा सहायक मनरेगा व अन्य को श्रमिकों को समय से मजदूरी का भुगतान करने, समय-समय पर मस्टर रोल निर्गत करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि सभी ग्राम पंचायतों में प्रत्येक दिवस में कम से कम एक कार्य चलते रहना चाहिए। बीडीओ को निरीक्षण में मिली कमियां दूर करने का निर्देश देते हुए संचालित गोवंश आश्रय स्थल पर गोवंशों के खाद्यान्न एवं गोवंश आश्रय स्थल संचालन की सभी समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed